नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं। कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 6348 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। रिलायंस के मुनाफे में तिमाही दर तिमाही 45 फीसदी और साल दर साल आधार पर 39 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11,640 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जबकि पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 10362 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। रिलायंस का मुनाफा जानकारों के अनुमान से भी कम रहा है। जानकारों ने रिलायंस के लिए 7303 करोड़ रुपये का मुनाफे का अनुमान लगाया था।

रिलायंस की इनकम भी घटी
मुनाफे के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज की इनकम में भी कमी दर्ज की गयी है। मार्च तिमाही में रिलायंस की आमदनी 1.36 लाख करोड़ रुपये की रही, जबकि दिसंबर तिमाही में इसकी इनकम 152,939 करोड़ रुपये और पिछले साल की मार्च तिमाही में 138,659 करोड़ रुपये की रही थी। इससे पहले आज कंपनी ने यह भी कहा कि उसके पूरे बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती होगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी 2020-21 के लिए अपना पूरा वेतन छोड़ेंगे।
कोरोना ने पहुंचाया नुकसान
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा कारोबारी हिस्सा तेल-गैस से संबंधित है। मगर कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से कंपनी की इनकम पर प्रभाव पड़ा, जिससे इसका मुनाफा घटा। जहां तक कंपनी के शेयर का प्रदर्शन का सवाल है तो मार्च तिमाही ये 26.4 फीसदी गिरा। वहीं 2020 में अब तक ये 5.8 फीसदी कमजोर हुआ है। पर 23 मार्च के बाद से शेयर ने काफी तगड़ी वापसी करते हुए 63 फीसदी की रिकवरी की है। इसकी एक वजह अमेरिका की दिग्गज कंपनी फेसबुक से की गई डील है।
खर्च भी हुए कम
रिलायंस के खर्चों में भी कमी आई है। पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के कुल खर्च 131,601 करोड़ रुपये के रहे थे, जो दिसंबर तिमाही में 145,365 करोड़ रुपये पर पहुंच गए थे। पर 2020 की जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस के कुल खर्च 129,897 करोड़ रुपये के रहे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications