नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज निवेशकों के लिए शानदार मौका लेकर आई है। रिलायंस अपने शेयरों में पैसा लगाने का मौका दे रही है। इसके लिए कंपनी राइट्स इश्यू लेकर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ ही शेयरों के राइट्स इश्यू का भी ऐलान किया था। हालांकि तब रिलायंस ने इश्यू के लिए तारीख का ऐलान नहीं किया था। अब रिलायंस ने अपने राइट्स इश्यू के लिए तारीख फिक्स कर दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, ने 14 मई को अपने राइट्स इश्यू में आवेदन करने के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान/निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। राइट्स इश्यू के खुलने और बंद होने की डेट अलग-अलग बताई जाएगी।
53,125 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान
रिलायंस का राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। इसके जरिए कंपनी जल्द से जल्द कर्ज से आजाद होना चाहती है। पिछले साल मुकेश अंबानी ने रिलायंस को कर्जमुक्त कंपनी बनाने के लक्ष्य का ऐलान किया था। राइट्स इश्यू के लिए रिलायंस ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों का भाव 1257 रुपये रखा है। यानी इसमें 1247 रुपये का प्रीमियम शामिल रहेगा। 1257 रुपये का भाव कंपनी के 30 अप्रैल के शेयर भाव से करीब 210 रुपये या 14 फीसदी का डिस्काउंट है। यानी निवेशकों को सस्ते में रिलायंस के शेयर मिलेंगे। शेयरधारक प्रत्येक 15 इक्विटी शेयरों के लिए एक इक्विटी शेयर खरीद सकेंगे।
42,26,26,894 शेयर बेचेगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने राइट्स इश्यू में 42,26,26,894 इक्विटी शेयर बेचेगी। इसके लिए कंपनी को स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई ने भी हरी झंडी दिखा दी है। बता दें कि रिलायंस का दावा है कि यह भारत का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू होगा। जहां तक रिलायंस के कर्जमुक्त होने के लक्ष्य का सवाल है तो कंपनी ने इसी दिशा में फेसबुक के साथ 43,574 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इसके बाद रिलायंस ने दो और निवेशकों के साथ डील की हैं, जबकि और 3-4 निवेशकों के साथ कंपनी बातचीत कर रही है। मार्च तिमाही की समाप्ति पर रिलायंस पर 1,61,035 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज है।
पहली बार रिलायंस लाई राइट्स इश्यू
जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस तीस सालों में पहली बार राइट्स इश्यू लाने जा रही है। इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य अधिक पैसे जुटा कर अपना कर्ज खत्म करना है। रिलायंस ने मार्च 2021 तक अपना कर्ज शून्य करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि दिसंबर 2019 तक रिलायंस पर कुल कर्ज लगभग 43 अरब डॉलर का कर्ज था। वैसे रिलायंस राइट इश्यू पहली बार लाएगी, मगर कंपनी बोनस शेयर कई बार जारी कर चुकी है। कंपनी ने पहली बार 1983 में बोनस शेयर जारी किए थे। उस वक्त रिलायंस ने हर 5 शेयरों के बदले 3 शेयर फ्री में दिए थे। इसके बाद 1997, फिर 2009 और सबसे अंत में रिलायंस ने 2017 में बोनस शेयर जारी किए थे। बता दें कि राइट्स इश्यू या बोनस शेयर जारी करने के पीछे निवेशकों को प्रोत्साहित करना भी होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications