नयी दिल्ली। रिलायंस जियो एक के बाद एक सस्ते प्लान ला रही है। इसके अलावा ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो अपने प्लानों में मिलने वाले बेनेफिट में भी बदलाव कर रही है। करीब डेढ़ महीने पहले अपने प्लान महंगे करने के बाद एयरटेल और वोडाफोन के साथ ही जियो ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से बेहतर एक ऑफर पेश किये हैं। इसके चलते टेलीकॉम कंपनियों में जबरदस्त प्राइस वॉर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में पहले वाडोफोन और फिर एयरटेल ने अपने 1-1 नये प्लान की घोषणा की। जियो भी अपना एक और सस्ता प्लान लेकर आयी है। जियो का नया प्लान 100 रुपये से भी कम का है। दरअसल कंपनी ने अपने 98 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट में बदलाव करके इसे नये रूप में पेश किया है। आइये जानते हैं नये प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में।
98 रुपये में शानदार बेनेफिट
रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। 2 जीबी डेटा के बाद आपको 64 केबी प्रति सेकंड की रफ्तार से इंटरनेट सुविधा मिलेगी। कॉलिंग की बात करें तो जियो से जियो पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। मगर जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 10 रुपये का टॉप-अप अलग से रिचार्ज करना होगा, जिसके बाद आपको 124 आईयूसी मिनट यानी अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 124 मिनट मिलेंगे। इस तरह प्लान 108 रुपये का हो जायेगा।
पहले क्या था प्लान
आपको बता दें कि पिछले महीने प्लान महंगे करने के साथ ही जियो ने अपना 98 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया था। मगर बाद में कंपनी ने इसे सीमित बेनेफिट के साथ दोबारा पेश किया। दोबारा पेश करने पर इस प्लान में कुल 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिल रहे थे। वहीं ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनफिट भी दिया जा रहा था। मगर दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए एक भी मिनट मुफ्त नहीं था। इसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करवाना जरूरी था। इस प्लान की वैलिडिटी तब भी 28 दिनों की थी।
जियो का सबसे सस्ता रोज 1 जीबी डेटा वाला प्लान
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। यानी 149 रुपये में आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं कॉलिंग की बात करें तो आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। मगर जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट ही मुफ्त मिलेंगे। उससे ऊपर कॉल करने के लिए आपको टॉकटाइम रिचार्ज करवाना होगा, जिसमें प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगेगा।
यह भी पढ़ें - एयरटेल का जबरदस्त ऑफर : 179 रु के रिचार्ज पर 2 लाख रु का बीमा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications