रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपए है और इसमें यूज़र्स को 51 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपए है और इसमें यूज़र्स को 51 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी। टेलिकॉम इंडस्ट्री में चल रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कई टेलिकॉम कंपनियां अपने प्लान्स की कीमत में कटौती कर रही है। इसके साथ ही कंपनी कुछ नए प्लान बाजार में उतार रही हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए एक बेस्ट प्लान का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन इन सब के बाद भी अगर आप डाटा रिचार्ज करने के लिए बेस्ट प्लान देख रहे हैं तो हम आपको यहां 2जीबी डेली डाटा प्लान की जानकारी दे रहे हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो सिर्फ 2जीबी डाटा डेली चाहते हैं। स्पाइसजेट : वोट देने वालों को फ्री मिलेगा हवाई टिकट, जानें ऑफर ये भी पढ़ें
जियो के 251 रुपये वाले प्रीपेड प्लान
अगर आप रिलायंस जियो यूजर्स हैं और डेली डाटा इस्तेमाल के लिए एक अच्छा प्लान खरीदना चाहते हैं तो 251 रुपये वाले प्लान में आपको कई बेनिफिट्स भी प्राप्त होंगे। रिलायंस जियो के 251 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो ये प्लान खासतौर से ऐसे यूजर्स के लिए हैं जो डेली डाटा के लिए कम कीमत वाला प्लान खरीदना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है और इसे जियो क्रिकेट पैक का नाम दिया गया है।
जियो क्रिकेट प्लान की खासियत जानें यहां
रिलायंस जियो के जियो क्रिकेट प्लान के बेनिफिट्स पर नजर डालें तो इसमें आपको 2जीबी डेली डाटा की सुविधा प्राप्त होगी। हालांकि बता दें कि यह केवल एक डाटा प्लान है इसलिए इसमें यूजर्स को कॉलिंग या एसएमएस की कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। यानि इसका इस्तेमाल आप केवल डाटा इस्तेमाल के लिए कर सकते हैं। जियो क्रिकेट को खासतौर से क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यह एक क्रिकेट डाटा पैक है। इसका उपयोग यूजर्स क्रिकेट मैच देखने के लिए कर सकते हैं क्योंकि इसमें 2जीबी डेली डाटा दिया जा रहा है और क्रिकेट देखते समय आपको डाटा खत्म होने की परेशानी नहीं होगी।
जानकारी दें कि रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए जियो कैशबैक 2020 ऑफर्स की घोषणा की थी। इस ऑफर के तहत यूजर्स को डिजिटल पेमेंट के जरिए अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कराने पर Rs 2,020 तक का कैशबैक ऑफर में दिया जा रहा है। लेकिन इस ऑफर का लाभ केवल डिजिटल पेमेंट पर ही उपलब्ध होगा।
Jio दे रहा फ्री रिचार्ज जीतने का मौका
रिलायंस जियो ने ऐसा कॉन्टेस्ट आयोजित किया है, जिसमें जीतने वाले को इनाम के तौर पर थाईलैंड ट्रिप और एक महीने का फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है। दरअसल जियो और स्नैपचैट इंक ने मिलकर यूज़र्स के लिए एक क्रिएटिव चैलेंज ‘Jio's Got Talent' लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत 26 जनवरी को हुई थी। वहीं जियो.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्रैंड प्राइज़ के तौर पर जीतने वाले को थाईलैंड ट्रिप के लिए दो टिकट और 100 बेस्ट एंट्रीज़ को एक महीने का मुफ्त जियो रिचार्ज मिलेगा। इस में भाग लेने की आखिरी तारीख आज (4 फरवरी) है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications