नयी दिल्ली। कोराना संकट आने के बाद से नौकरी संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया। करोड़ों लोगों की नौकरी चली गयी। कारोबार ठप्प हो गए। जिन लोगों की नौकरी नहीं गई, उनमें बड़ी संख्या में लोगों की सैलेरी काटी गई। अभी भी बहुत से सेक्टरों में लाखों-करोड़ों की नौकरी पर संकट बरकरार है। इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई हैं। ऐसे में नौकरी के मौके भी बहुत कम हो गए हैं। मगर अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो नौकरी का एक शानदार मौका लेकर आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी जियो ने ऊंचे पद पर वैकेंसी निकाली हैं। अगर आपके पास इस नौकरी के लिए पर्याप्त क्वालिफिकेशन है तो आप भी जियो के साथ जुड़ सकते हैं।
क्या है पोस्ट और जरूरी एजुकेशन
रिलायंस जियो ने बिजनेस एनालिस्ट के पोस्ट पर जॉब निकाली हैं। ये एक अच्छा पद है। जहां तक जरूरी एजुकेशन की बात है तो कंपनी ने पोस्ट के लिए सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) या आईसीडब्लूए (इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) मांगी है। अगर आपके पास ये एजुकेशन है तो आप जियो में वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नहीं चाहिए अनुभव
सबसे अच्छी बात ये है कि जियो ने इस पोस्ट के लिए किसी तरह का अनुभव नहीं मांगा है। टैक्सस्कैन की रिपोर्ट के अनुसार इस पद के लिए शून्य साल का अनुभवी भी आवेदन कर सकता है। वैसे जियो ने 0-5 साल का अनुभव मांगा है। इसमें जीरो वर्ष का अनुभवी भी आवेदन कर सकता है।
क्या होंगी जिम्मेदारियां
अगर जिम्मेदारियों की बात करें तो आपको बिजनेस जरूरतों को पूरा करना होगा। आपको सॉल्यूशन सुनिश्चित करने के लिए बिजनेस हितधारकों और सभी टेक्निकल टीमों के साथ मेल-जोल रखना होगा। इसके अलावा बिजनेस हितधारकों के साथ बातचीत करना और तय डेडलाइन के अंदर प्रोजेक्ट की डिविलरी सुनिश्चित करना, बिजनेस को अंतिम डिलिवरी से पहले सॉल्यूशन की वैलिडिटी के जरिए आउटपुट की क्वालिटी सुनिश्चित करना, बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण और उसका प्रबंधन करना, बिजनेस इंटेलिजेंस प्राप्त करना और ग्राहक सूचनाओं और कम्युनिकेश की ट्रैकिंग भी आपको करनी होगी।
कौशल और योग्यताएँ
जियो आपसे इस पद के लिए कुछ कौशल और योग्यताएँ भी चाहती है। इनमें लीडरशिप स्किल्स, इंटरपर्सनल स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग, कस्टमर फोकस और ओनरशिप माइंडसेट शामिल है।
कहां होगी नियुक्ति
अगर आप इस जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि आपकी पोस्टिंग कहां होगी। इस पद के लिए पोस्टिंग मुम्बई, महाराष्ट्र में होगी। अगर आप किसी और शहर में हैं तो आपको मुम्बई शिफ्ट करना होगा। आप इस लिंक (https://careers.jio.com/frmjobdescription.aspx) पर जियो की इस जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications