रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने फीचर फोन ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने फीचर फोन ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान कर दिया है। रिलायंस जियो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आती है जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देती है। रिलायंस जियो ने लंबे अंतराल के बाद अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं, हालांकि ये दोनों प्लान जियो फोन ग्राहकों के लिए हैं।

इनमें से एक प्लान उनलोगों के लिए है जो नया जियो फोन लेना चाहते हैं और दूसरा प्लान पुराने जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। जियो का यह प्लान उसके 2जी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। जियो फोन के मौजूद ग्राहके लिए लॉन्च हुए प्लान की कीमत 749 रुपये है। तो चलिए आपको एक साल के लिए क्या-क्या मिलने वाला है उसके बारे में बताते है।
749 रुपये वाले प्लान के फायदे
जियो फोन के मौजूदा ग्राहकों के लिए लॉन्च हुए 479 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में कुछ एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। जियो फोन के 749 रुपये वाले प्लान में हर महीने 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाएगी। इस प्लान की शुरुआत आज यानी 1 मार्च से हो रही है यानी आज से आप अपने जियो फोन के नंबर पर 749 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 12 महीने तक कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको सीधे 2022 में रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान को आप 1 मार्च से सभी रिलायंस रिटेल और जियो रिटेलर्स से ले सकते हैं।
226 रुपये की बचत करने का मौका
जियो फोन यूजर्स के लिए कंपनी के पास 4 ऑल इन वन प्लान हैं जिनमें 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये के प्लान शामिल हैं। अब 75 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें कुल 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यदि आप सालभर यही रिचार्ज कराते हैं तो आपको 75 रुपये वाला रिचार्ज 13 बार कराना होगा जिसमें आपको कुल 975 रुपये खर्च करने होंगे, लेकिन यदि आप एक ही बार 749 रुपये वाला रिचार्ज कराते हैं तो आपको 226 रुपये की बचत हो रही है। ऐसे में यह प्लान आपके फायदा का हो सकता है।
भारत में 300 मिलियन यूजर्स 2जी सर्विस करते इस्तेमाल
जियो का 749 रुपये वाला यह प्लान इसलिए भी खास है कि इसे एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको 1 साल के लिए रिचार्ज से छुट्टी मिल जाएगी। दूसरी ओर आपको बता दें कि कंपनी के इस प्लान को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भारत को 2जी मुक्त बनाना है। मौजूदा समय में भारत में 300 मिलियन यूजर्स 2जी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और कंपनी इससे ग्राहकों को मुक्ति दिलाना चाहती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications