
Reliance Jio Q4: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुई तिमाही में 4 हजार 716 करोड़ रु का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो लाभ एक साल पहले की अवधि से 13 फीसदी ज्यादा हैं। अगर हम कंपनी के दिसंबर 2022 तिमाही के शुद्ध लाभ की बात करें, तो जियो ने दिसंबर 2022 तिमाही में 4 हजार 638 करोड़ रुशुद्ध लाभ दर्ज किया था।
रिलायंस जियो की तरफ से कहा गया है कि परिचालन से रेवेन्यू 23 हजार 394 करोड़ रु पर आ गया है। जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 12 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा क्यू3एफवाई23 में राजस्व 22 हजार 998 करोड़ रु रहा।
ईबीआईटीडीए से पहले कंपनी की कमाई 12 हजार 210 करोड़ रु पर आ गई , 2 फीसदी क्यू-दर-क्यू और 16 फीसदी साल दर साल जबकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 52.2 फीसदी पर 1.7 फीसदी का विस्तार हुआ।
अगर हम पिछले साल की इसी तिमाही की बात करते है, तो फिर पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में ईबीआईटीडीए 10 हजार 554 करोड़ रु था।
31 मार्च समाप्त हुए समूचे फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट 18 हजार 207 करोड़ रु रहा। जो फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के 14 हजार 817 करोड़ रु की तुलना में अगर हम बात करें, तो फिर यह 23 प्रतिशत ज्यादा है।
अगर हम समाप्त फाइनेंशियल ईयर में रिलायंस जियो कंपनी की परिचालन आय की बात करें,तो फिर रिलायंस जियो की परिचालन आय भी बढ़ी है और यह लगभग 18 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90 हजार 786 करोड़ रु हो गई। यह फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 76 हजार 977 करोड़ रू रही थी।
आज यानी शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 को रिलायंस जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर का शेयर बीएसई पर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 2348.90 रु के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications