देश की टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: देश की टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कम कीमत में बेस्ट प्लान ऑफर करने में लगी हैं। लेकिन इंटरेंट की जरुरतों के बीच यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की भी मांग बढ़ी है। लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की समस्या के छुटकारा मिल जाता है।

जियो का धमाकेदार प्लान
इसी बात को ध्यान में रखकर जियो अपने ग्राहकों को कई ऐसे प्लान ऑफर करता है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के भारतीय बाजार में कई अच्छे और किफायती रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। रिलायंस जियो के पास कई ऐसे रिचार्ज प्लान हैं जिनमें फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किए जाते हैं। जियो के पास एक कैटिगिरी है डिज्नी+हॉटस्टार प्लान की, इसमें कंपनी कुल चार प्लान ऑफर करती है। 1208 रुपये, 1206 रुपये,1004 रुपये और 612 रुपये वाले प्लान में कंपनी डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सालाना सब्सक्रिप्शन मुफ्त देती है। आज हम आपको बताते हैं जियो के इन प्लान के बारे में बताएंगे
जियो का शानदार रिचार्ज प्लान
1004 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 1004 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 120 दिन की है। यानी 4 महीना। 30 दिन की 4 साइकल के लिए यह प्लान वैलिड होता है। इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। एक साइकल में यूजर्स को अधिक से अधिक 50जीबी डेटा खर्च करने को मिलता है। मिलने वाले तय डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस प्लान के साथ डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सालना सबक्रिप्शन भी कंपनी फ्री में मुहैया कराती है।
1206 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
1206 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को 240जीबी डेडा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 180 दिन की है। यानी आपको हर महीने 40जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है। इसमें भी कंपनी फ्री में डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सालना सबक्रिप्शन मुहैया कराती है।
1208 रुपये का रिचार्ज प्लान
1208 रुपये और 1206 रुपये में सिर्फ 2 रुपये का अंतर है। लेकिन 1208 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 240 दिन की है। इसमें भी 240जीबी डेटा मिलता है। जो कि हर महीने करीब 30जीबी है। इसमें भी 1206 रुपये वाले प्लान की तरह फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
बंपर कैशबैक लेने का बस 2 दिन का मौका
जियो ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज ऑफर आया है। जियो यूजर्स नए प्लान के रिचार्ज पर 1000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसमें ग्राहक कैशबैक और रिवॉर्ड दोनों का लाभ ले सकेत हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने इस ऑफर की शुरुआत 16 फरवरी से की है और यह 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें पेटीएम, फोनपे, अमेजन पे, मोबिक्विक जैसे पेमेंट ऐप से रिचार्ज करने पर कैशबैक और रिवॉर्ड दिया जा रहा है। आपको बता दें कि ग्राहक जियो ऐप और जियो की वेबसाइट से रिचार्ज करने पर इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य पेमेंट ऐप के जरिए रिचार्ज करना होगा जिसमें 100 रुपये तक का कैशबैक और 1,000 रुपये तक का रिवॉर्ड दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications