नयी दिल्ली। भारत में इस समय 4 प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। इनमें रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। बाकी तीन कंपनियों में बीएसएनएल, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। ये चारों ही कंपनियां अपने मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सस्ते और शानदार प्लान लॉन्च करती रहती हैं। आज के समय में किसी भी प्लान की सबसे अहम चीज है इंटरनेट डेटा। इसलिए ये कंपनियां डेटा पर खास ध्यान देती हैं। इन्हीं में जियो का एक ऐसा प्लान है, जिसकी कीमत बहुत कम है। मगर आप उस प्लान को साल भर इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
जियो का 21 रु वाला
रिलायंस जियो का एक सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसकी कीमत सिर्फ 21 रु है। ये एक 4जी डेटा वाउचर है, जिसमें आपको कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा ये प्लान कोई भी अन्य बेनेफिट ऑफर नहीं करता। जहां तक इस प्लान की वैलिडिटी का सवाल है तो जियो का 21 रु वाला प्लान आपके पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक ही चलेगा। यानी अगर आप 1 साल का रिचार्ज कराने के बाद 21 रु वाला प्लान अलग से रिचार्ज कराएं तो इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिन की होगी। ये एक एड-ऑन प्लान है।
11 रु वाला प्लान
जियो का ऐसा ही एक और प्लान है, जिसकी कीमत सिर्फ 11 रुपये है। यह प्लान कुल 1 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। मगर इस प्लान की वैलिडिटी भी आपके उस मौजूदा बेसिक प्लान की वैलिडिटी के साथ जुड़ी हुई है, जो पहले से रिचार्ज कराया गया हो। यदि आपने 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान रिचार्ज करा रखा है तो 11 रु वाला प्लान भी 21 रु वाले प्लान की तरह पूरे 1 साल तक चल सकता है। मगर ये प्लान भी सिर्फ 1 जीबी डेटा के साथ आता है।
वीआई का सबसे सस्ता प्लान
बात वीआई की करें तो इसका सबसे सस्ते डेटा प्लान 16 रुपये का है, जिसमें कुल 1 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 24 घंटे की होती है। वीआई का अगला सबसे सस्ता प्लान 48 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इस प्लान में कुल 3 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है। जियो के 11 और 21 रु वाले प्लान की ही तरह वीआई के इन प्लान्स में टॉकटाइम या एसएमएस बेनेफिट नहीं दिया जाता।
एयरटेल के डेटा प्लान
वीआई की तरह एयरटेल का सबसे सस्ते डेटा पैक 48 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान में कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा टैरिफ पूरा होने के बाद उपयोगकर्ता प्रति एमबी 50 पैसे के शुल्क पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल के दूसरा सबसे सस्ते प्लान है 78 रुपये का। इस प्लान में कुल 5 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा बेसिक प्लान तक रहेगी।
जियो फोन यूजर्स के लिए सस्ता प्लान
यदि आप जियो फोन यूजर हैं तो बता दें कि आपके लिए सबसे सस्ता प्लान 75 रु का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 28 दिनों तक जियो फोन यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications