नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने इंटरनेशनल रूटों पर 22 फ्लाइटों में मोबाइल सेवा देना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्लान्स की कीमत 499 रु प्रति दिन से शुरू है। इस सर्विस के लिए कंपनी ने जिन एयरलाइंस के साथ साझेदारी की है उनमें कैथे पैसिफिक, सिंगापुर एयरलाइंस, एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, यूरो विंग्स, लुफ्थांसा, मालिन्दो एयर, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस और अलिटलिया शामिल हैं।

ऐसा करने वाली दूसरी कंपनी
इसके साथ ही जियो इन-फ़्लाइट सेवा शुरू करने वाली दूसरी भारतीय टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इससे पहले टाटा समूह की कंपनी नेल्को ने लंदन रूट पर विस्तारा एयरलाइंस में इन-फ्लाइट मोबाइल सर्विस देना शुरू किया है। जियो ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए 1 दिन की वैलिडिटी वाले 3 प्लान लॉन्च किए हैं, जिनके जरिए आपको फ्लाइट में मोबाइल सर्विस मिलेगी। इनमें 499, रु 699 रु और 999 रु की कीमत वाले प्लान शामिल हैं।
क्या मिलता है बेनेफिट
ऊपर बताए गए तीनों प्लान्स में 100 मिनट की आउटगोइंग वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। मगर इन प्लान्स में डेटा लिमिट अलग-अलग है। इनमें 499 रु वाले प्लान में 250 मेगाबाइट (एमबी) मोबाइल डेटा मिलता है, जबकि 699 रु वाले में 500 एमबी डेटा मिलता है। इसके मुकाबले 999 रु वाले प्लान में आपको 1 जीबी डेटा मिलता है।
नहीं मिलेगा इनकमिंग कॉल्स बेनेफिट
जियो वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनमें से किसी भी प्लान में आपको इनकमिंग कॉलिंग बेनेफिट नहीं दिया जाएहा। हालांकि इनकमिंग एसएमएस मुफ्त होंगे। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इन-फ्लाइट मोबाइल सर्विसेज के पहली बार के उपयोगकर्ताओं को जियो नेटवर्क पर प्लान्स को एक्टिव करने की आवश्यकता होगी। जियोफोन और जियो के वाईफाई डिवाइस पर अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग सर्विसेज काम नहीं करेंगी। हालांकि सभी रूटों पर सारी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। उदारहण के लिए कुछ ऐसे रूट हैं जिन पर सिर्फ डेटा और एसएमएस बेनेफिट मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications