लंबे समय से 5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया खबर है। अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
नई दिल्ली: लंबे समय से 5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया खबर है। अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मुकेश अंबानी के मुताबिक़ रिलायंस जियो भारत में 2021 के सेंकड हाफ़ में 5G लॉन्च करेगी। जानिए देश का सबसे बड़ा दानवीर कौन, Mukesh Ambani से 16 गुना ज्यादा किया दान ये भी पढ़ें

आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा पूरा
अंबानी ने हालांकि यह भी कहा कि 5G के लिए नीतिगत बदलाव और प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक नीतिगत रूप से आसान और सस्ता नहीं बनाया जाएगा, यह संभव नहीं है। वहीं, अंबानी ने भारत में 30 करोड़ 2जी फोन ग्राहकों को स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की वकालत की है। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2021 में जियो भारत में 5जी क्रांति लेकर आएगी। पूरा नेटवर्क स्वदेशी होगा। इसके अलावा हार्डवेयर और टेक्नॉलजी भी स्वदेशी होगा। जियो के जरिए हम आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगे। जियो 5जी क्रांति को लीड करेगा।
30 करोड़ ग्राहक आज भी 2जी में फंसे हुए
इस मौके पर अंबानी ने कहा कि भारत को 5जी स्पेक्ट्रम को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। भारत आने वाले दिनों में सेमी कन्डक्टर का मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है। हम सेमी कन्डक्टर के लिए केवल आयात के भरोसे नहीं रह सकते हैं। मुकेश अंबानी ने भारत में 30 करोड़ 2जी फोन ग्राहकों को स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की वकालत की है। अंबानी ने कहा कि इससे 2जी ग्राहक भी डिजिटल बदलावों का लाभ उठा सकेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि आज दुनिया में भारत सबसे बेहतर तरीके से डिजिटल से जुड़ा देश है। उन्होंने कहा कि देश में आज भी 30 करोड़ ग्राहक 2जी में फंसे है और उन्हें स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है। स्मार्टफोन के जरिये ये ग्राहक भी डिजिटल लेनदेन में सक्षम हो सकेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि मुकेश अंबानी की ये टिप्पणियां उनकी प्रतिद्वंदी कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल के उस बयान के बाद आया है जिसमें दावा किया गया है कि भारत में 5G तकनीक के रोलआउट में दो-तीन साल लगेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications