Rel Power Share: आज 21 अगस्त को शेयर बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 80,860 के करीब और निफ्टी 24,765 के पास कारोबार कर रहे हैं। इन सबके बीच एक शेयर फोकस में भी है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है। आज रिलायंस पावर का शेयर तेजी के साथ 36.14 पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं कि लगातार इस शेयर में अपर सर्किट लगने के पीछे का कारण अडाणी से कैसे जुड़ा हुआ है।

अडाणी से ये है कनेक्शन
अनिल अंबानी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Power के शेयर की कीमत में यह तेज उछाल तब आया है, जब रिपोर्ट में ये खबर सामने आई कि अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर ने नागपुर में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट को खरीदने के लिए बातचीत की पहल की है, जो कि अनिल अंबानी की रिलायंस पावर सहायक कंपनी थी। इसके बाद से ही रिलायंस पावर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि इस प्रोजेक्ट की वैल्यू,पहले लगभग 6,000 करोड़ रुपये थी, लेकिन मौजूदा समय में, प्रोडक्शन बंद होने के कारण कम हो गया है और यह प्रोजेक्ट दो पावर प्लांट में शामिल है।
बीते 12 महीने में डबल से अधिक रिटर्न
बीते तीन कारोबारी दिनों में लगातार अपर सर्किट लगा है। इस दौरान कुल 15.72 फीसदी तक उछाल आया है। शेयर में तेजी का असर मार्केट कैप पर भी दिखा है और ये बढ़कर 13830 करोड़ रुपये हो गया है। 12 महीने में रिलायंस पावर के शेयर ने डबल अधिक रिटर्न दिया है और इसके शेयर बीते 1 साल में 121% बढ़े हैं, जबकि सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस पावर शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 34.54 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक का लो-लेवल 15.55 रुपये है।
रिलायंस पावर का आईपीओ जनवरी 2008 में आया था और निवेशकों के लिए इसका निर्गम मूल्य 405 रुपये से 4500 रुपये था। पिछले चार सालों में रिलायंस पावर के स्टॉक में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, पिछले वर्ष स्टॉक में 115 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिलायंस पावर के अप्रैल-जून तिमाही की बात करें तो कंपनी के कंसोलिडेटेड घाटे में गिरावट देखने को मिली है, जो कि 97.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। जून 2024 की नतीजे में रिलायंस पावर की इनकम सलाना आधार पर बढ़कर 2,069.18 करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications