जल्द ही भारत में वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग हब का मजा ले सकेंगे। जी हां मुकेश अंबानी की आरआईएल भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स बनाएगी।
नई दिल्ली, मार्च 3। जल्द ही भारत में वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग हब का मजा ले सकेंगे। जी हां मुकेश अंबानी की आरआईएल भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स बनाएगी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक और कंपनी के साथ डील की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड ने भारत में विश्व स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र का निर्माण करने के लिए एक संयुक्त उद्यम बनाने के लिए सनमीना कॉर्पोरेशन के साथ समझौता किया है।

किन्हें मिला कितनी हिस्सेदारी
इस समझौते के तहत आरएसबीवीएल के पास ज्वाइंट वेंचर यूनिट में 50.1% इक्विटी हिस्सेदारी होगी, शेष 49.9% की हिस्सेदारी सनमीना के पास होगी, ऐसा आरआईएल ने 3 मार्च को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है। आरएसबीवीएल इस हिस्सेदारी को प्राप्त करने के लिए सनमीना की मौजूदा भारतीय यूनिट के शेयरों में 1,670 करोड़ रुपये का निवेश करेगा जबकि सनमीना अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में योगदान देगी। ये लेन-देन कस्टमरी क्लोजिंग कंडीशन और रेगुलेटरी अप्रूवल्स के अधीन होगा। आरआईएल ने कहा कि ये लेनदेन सितंबर 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।
सनमीना के साथ मिलकर काम करने की खुशी : आकाश अंबानी
रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी का कहना है कि हमें भारत में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के लिए महत्वपूर्ण बाजार तक पहुंचने के लिए सनमीना के साथ मिलकर काम करने की खुशी है। ग्रोथ और सिक्योरिटी दोनों में भारत के लिए दूरसंचार, आईटी, डेटा सेंटर, क्लाउड, 5G, न्यू एनर्जी और अन्य इंडस्ट्रीज में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में अधिक आत्मनिर्भर होना आवश्यक है क्योंकि हम नई डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस साझेदारी के जरिये हम भारतीय और वैश्विक डिमांड को पूरा करते हुए भारत में इनोवेशन और प्रतिभा को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं। BSNL-JIO : 1 रुपये के अंतर पर चेक करें कौन सा प्लान ज्यादा बेहतर
ग्रोथ और सुरक्षा के लिए अहम
तेल से लेकर टेलीकॉम तक कारोबार करने वाले समूह ने फाइलिंग में कहा कि ये ज्वाइंट वेंचर ग्रोथ मार्केट्स के लिए कम्युनिकेशंस नेटवर्किंग (5जी, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाइपरस्केल डेटासेंटर), चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रणाली, औद्योगिक और क्लीनटेक और रक्षा और एयरोस्पेस जैसे उद्योगों में हाई टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर हार्डवेयर को प्राथमिकता देगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications