नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में लॉकडाउन 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। ये लॉकडाउन का चौथा चरण है। पर लॉकडाउन 4.0 में ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है। लॉकडाउन 4.0 के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों में गृह मंत्रालय ने ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए रेड जोन में भी गैर-आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों के पूरे देश में हर तरह के गैर-जरूरी सामानों की डिलिवरी का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले इन कंपनियों को सिर्फ जरूरी सामानों की डिलिवरी की इजाजत थी। लॉकडाउन में अब तक ई-कॉमर्स कंपनियां केवल जरूरी आइटम, जैसे किराने का सामान, ही ग्राहकों तक पहुंचा पा रही थीं। सरकार के नए निर्देशों से देश भर के ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से हर तरह का आइटम खरीद सकते हैं।

धीरे-धीरे मिली ढील
इससे पहले 4 मई से सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को औरेंज और ग्रीन जोन में गैर-जरूरी सामानों की डिलिवरी की छूट दी थी। हालांकि अधिकांश प्रमुख शहरों के बड़े हिस्से रेड जोन में हैं, जिससे गैर-जरूरी सामानों की डिलीवरी ऐसे इलाकों में मुमकिन नहीं थी। लॉकडाउन 3.0 के पहले ही दिन 1 को स्नैपडील को अपने 75 फीसदी ऑर्डर ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन से मिले थे। कंपनी ने अब रेड जोन से भी ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई है। लॉकडाउन 3.0 के दौरान थोड़ी ढील के बावजूद बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल छोटे शहरों में गैर-जरूरी सामान पहुंचाने पर फोकस करना पड़ा, क्योंकि प्रमुख शहर रेड जोन में रहे हैं।
अमेजन और फ्लिपकार्ट की तैयारी
सरकार की तरफ से ढील मिलते ही दिग्गज ई-प्लेटफॉर्म कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने रेड जोन के ग्राहकों को गैर-जरूरी सामान की डिलिवरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनियां ऑर्डर लेने का ऐलान कभी भी कर सकती हैं। बस अब उन्हें राज्य सरकारों से निर्देश मिलने का इंतेजार है। फ्लिपकार्ट ने लॉकडाउन में दी गई राहत पर केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिशों का स्वागत किया है। बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने सरकार से लॉकडाउन में राहत देने का आग्रह किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications