नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस ढेरों बचत योजनाएं चलाता है। इनमें पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और आरडी यानी आवर्ती जमा जैसी योजनाएं शामिल हैं। आम तौर पर इन योजनाओं में सही समय पर पैसा जमा करना होता है। वरना जुर्माना लगाया जाता है। निश्चित समय के अंदर आपको जुर्माने से बचने के लिए न्यूनतम राशि जमा करना जरूरी है। मगर पोस्ट ऑफिस ने लॉकडाउन के मद्देनजर जुर्माने के मामले में राहत दी है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन को देखते हुए यदि आप अपनी पोस्ट ऑफिस की किसी बचत योजना सही समय पर न्यूनतम राशि जमा नहीं कर पाते हैं तो आप कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। आप पोस्ट ऑफिस की किसी भी योजना में पैसा 30 जून तक बिना पेनल्टी के ही पैसा जमा कर सकते हैं। आपसे इस दौरान कोई जुर्माना या रिवाइवल चार्ज नहीं लिया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस विभाग ने जारी की नोटिफिकेशन
डाक विभाग ने बीते बुधवार को एक अधिसूचना भी जारी की जिसमें बताया गया कि छोटी बचत योजनाओं, जिनमें सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) या डाकघर आरडी (आवर्ती जमा) जैसी योजना के ग्राहक अपना बकाया भुगतान, यदि कोई हो, 30 जून तक जमा कर सकते हैं और लेट पेमेंट के लिए उन पर कोई जुर्माना या रिवाइवल चार्ज नहीं लगेगा। आरडी / पीपीएफ / एसएसए खातों के ग्राहक 30 जून, 2020 तक अपने संबंधित खातों में चालू वित्त वर्ष (2019-20) और अप्रैल 2020 के लिए अनिवार्य भुगतान राशि बिना किसी जुर्माने के 30 जून तक जमा कर सकते हैं।
नहीं कर पा रहे पैसा जमा
डाक विभाग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि क्योंकि इन बचत योजनाओं के खाताधारक कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन की स्थिति के कारण अपनी पेमेंट को समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं। डाक विभाग की तरफ से दी गई राहत को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिली है। इसी लिहाज से योजनाओं में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं। डाकघर की योजनाओं में अपने खातों को सक्रिय रखने के लिए हर वित्तीय वर्ष में खाताधारक को न्यूनतम राशि के भुगतान की आवश्यकता होती है।
कितना लगता है जुर्माना
पीपीएफ खातों को सक्रिय रखने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में खाताधारक को न्यूनतम 500 रुपये के निवेश की आवश्यकता होती है। ऐसा न करने पर ग्राहक को प्रत्येक उस वित्तीय वर्ष के लिए 50 रुपये का भुगतान बतौर रिवाइवल चार्ज देना होगा जितने वर्षों के लिए खाता बंद रहे। और साथ ही 500 रुपये का न्यूनतम निवेश भी करना होगा। इसी तरह आरडी खातों के लिए न्यूनतम राशि का 1 फीसदी जुर्माने के तौर पर जमा करना होता है। जानकारी के लिए बता दें कि आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ऐप के माध्यम से डाकघर आरडी में ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं। आरडी राशि की मासिक किस्त को इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपने आरडी खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications