नई दिल्ली, मई 12। आम जनता के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक राहत भरी खबर आई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 4.29 फीसदी तक घट गई। यह मार्च में 5.52 फीसदी थी। यह लगातार पांचवां महीना है जब खुदरा महंगाई भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के 6 प्रतिशत के ऊपरी मार्जिन के अंदर रही है। सरकार ने केंद्रीय बैंक से मार्च 2026 को समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के लिए खुदरा मुद्रास्फीति को 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनाए रखने के लिए कहा है। यानी अधिकतम 6 फीसदी और न्यूनतम 2 फीसदी।

क्यों कम हुई खुदरा महंगाई
पिछले महीने खुदरा मुद्रास्फीति में आई कमी का असल कारण खाद्य कीमतों में नरमी है। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) या खाद्य महंगाई अप्रैल में 2.02 प्रतिशत पर आ गई, जो मार्च में 4.87 प्रतिशत थी। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए 5.2 फीसदी की मुद्रास्फीति का अनुमान लगाया है।
औद्योगिक उत्पादन बढ़ा
इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) द्वारा मापा जाने वाला भारतीय औद्योगिक उत्पादन पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में 22.4 प्रतिशत बढ़ा। पिछले साल मार्च में देश भर में लॉकडाउन की वजह से कारोबारी गतिविधियां सीमित रही थीं। मार्च में खनन उत्पादन 6.1 प्रतिशत बढ़ा। वहीं विनिर्माण उत्पादन 25.8 प्रतिशत बढ़ा। इसेक अलावा बिजली उत्पादन में भी 22.5 फीसदी की बढ़त हुई।
पूरे साल में घटा आईआईपी
महामारी और प्रतिबंधों के कारण, वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान आईआईपी में 8.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे पहले 2019-20 में भी इसमें 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मार्च 2021 के महीने के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः 139.0, 140.4 और 180.0 पर रहा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications