नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए एक बुरी खबर आई है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़ कर 7.61 फीसदी पर पहुंच गई। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.27 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार 12 नवंबर को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने खुदरा मुद्रास्फीति 7 फीसदी से अधिक रही। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में 7.61 प्रतिशत पर थी, जिसके पीछे एक बड़ा कारण आपूर्ति में आने वाली दिक्कते हैं। पिछले महीने खाद्य महंगाई दर 11 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गई।

2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर
सब्जियों और दालों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति छह साल में सबसे अधिक हो गई। खुदरा महंगाई की 7.61 फीसदी दर मई 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। बता दें कि आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति में खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। सरकार ने आरबीआई को मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत (+/- 2 प्रतिशत) पर सीमित करने के लिए कहा है। यानी ऊपर की तरफ यह अधिकतम 6 फीसदी होनी चाहिए।
औद्योगिक उत्पादन में मामूली बढ़त
इस बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर आई है। सितंबर 2020 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सात महीनों में पहली बार बढ़ा। औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक में साल दर साल आधार पर सितंबर मे 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त में आईआईपी में 7.4 फीसदी (संशोधित) की गिरावट आई थी। बता दें कि आईआईपी में सितंबर में 2 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया गया था। आईआईपी को खनन और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर के उत्पादन से काफी सहारा मिला है। वहीं सितंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी 7 महीनों की सबसे कम गिरावट देखने को मिली। इस सेक्टर में 0.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन 7.9 फीसदी घटा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications