नई दिल्ली, अगस्त 06। टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क आजकल कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। मस्क के कोर्ट के चक्कर काटने की वजह है माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की डील तोड़ना। मस्क ने अब डील को तोड़ने के पीछे भारत का कनेक्शन बताया है। टेस्ला के सीईओ ने कोर्ट को बताया कि ट्विटर भारत सरकार के खिलाफ कुछ जोखिम भरे मुकदमे का खुलासा करने में विफल रही थी। मस्क ने कहा कि ट्विटर ने भारत सरकार के खिलाफ जाकर दुनिया भर में अपने तीसरे सबसे बड़े बाजार को खतरे में डाला था। ट्विटर और मस्क के बीच 44 अरब डॉलर का समझौता हुआ था। लेकिन बाद में मस्क ने डील को खत्म करने का ऐलान किया था।
कोर्ट में किया दावा
ट्वीटर ने मस्क के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। मस्क ने डेलावेयर अदालत में ट्वीटर के खिलाफ काउंटरसूट में दावा कर कहा कि जब उन्होंने ट्विटर को खरीदने की लिए डील को फाइनल किया था तब ट्वीटर ने उनसे जानकारियां छुपायी थी। मस्क ने कोर्ट को बताया कि उन्हें भारत में चल रहे मामले के बारे में नहीं बताया नहीं गया था। कोर्ट के सोर्स के मुताबिक एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर को भारत में स्थानीय कानुनों का पालन करना चाहिए। ट्विटर ने कोर्ट को बताया है कि मस्क को कंपनी ने पुरी जानकारी दी थी।
भारत का आईटी एक्ट
साल 2021 में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने, सूचना के ओरीजिन की पहचान करने और कुछ कड़े एक्शन के प्रबंधों के साथ पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए कुछ नियम लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन ट्विटर ने सरकार का यह कानुन मानने से मना कर दिया था। वैसे तो एलन मस्क फ्री स्पीच के सपोर्टर कहे जाते हैं लेकिन उनका कहना है कि ट्विटर को देश के स्थानीय कानूनों का पालन करना चाहिए। मस्क ने ट्वीटर को काउंटर करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट में दायर एक याचिका का जिक्र करते हुए कहा है कि ट्विटर ने उन्हें इन मसलों के बारे में जानकारी नहीं दी थी।
मस्क ने तोड़ दी थी डील
मस्क ने $ 44 बिलियन के लिए ट्विटर खरीदने के लिए एक समझौता किया। लेकिन फिर उन्होंने इसे तोड़ दिया। ट्विटर ने अमेरिकी डेलावर कोर्ट में उनके खिलाफ मामला प्रस्तुत किया है। मस्क ने समझौते को रद्द करने की घोषणा की है, जिसमें फर्जी खातों के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी ओर, दूसरी ओर ट्विटर ने कहा कि वे समझौते को बनाए रखने के लिए कस्तूरी पर मुकदमा करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications