Rishabh Pant Net Worth: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 में आज 24 मार्च को लखनऊ और दिल्ली की टीमें भिड़ेंगी. यह मुकाबला विशाखापत्तनम के वाईएसआर एसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खास बात यह है कि लखनऊ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, जिन्होंने केएल राहुल की जगह ली है. इससे पहले पंत, दिल्ली कैपिटल टीम कप्तान थे. मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल ने रिलीज करके चौंका दिया था. बता दें कि केएल राहुल दिल्ली कैपिटल से खेलते नजर आएंगे.
ऋषभ पंत हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक
कप्तान ऋषभ पंत को लखनऊ जॉयंट्स ने भारी पेमेंट के साथ टीम का हिस्सा बनाया है. आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जोकि लीग के इतिहास में सबसे महंगी डील रही. इनके बाद श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें पंजाब किग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है. पंत विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिनका दिल्ली कैपिटल के साथ सफलतम सफर रहा है.
ऋषभ पंत को लेकर 2024 में एक रिपोर्ट में उनके नेटवर्थ का खुलासा किया गया था, जिसके मुताबिक पंत की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपए है. स्पोर्टकिड़ा के मुताबिक सफल क्रिकेट करियर की वजह से उनकी नेटवर्थ में उछाल देखने को मिला है. खासकर आईपीएल से उनकी अर्निंग काफी रही है.

पंत को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से भी काफी इनकम होती है. वे BCCI के कॉन्ट्रैक्ट में 2022-23 में ए-ग्रेड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रहे, जिसमें उन्हें 5 करोड़ रुपए की इनकम हुई. फिर अगले साल उन्हें बी ग्रेड में जगह मिली और इनकम 3 करोड़ रुपए हुई. इसके अलावा हर टेस्ट मैच का 15 लाख रुपए मिलता है. ODI में प्रति मैच 6 लाख रुपए और टी-20 में हर मैच पर 3 लाख रुपए मिलता है.
इन ब्रांड्स के लिए करतें है विज्ञापन
पंत की कमाई विज्ञापन के जरिए भी होता है. उनके पास Adidas, JSW, Dream11, Realme, Cadbury और जोमैटो जैसे ब्रांड्स हैं. इन्हीं ब्रांड्स से पंत को विज्ञापन की कमाई होती है. उनका दिल्ली में 2 करोड़ रुपए का घर है. इसके अलावा रूड़की, देहरादून और हरिद्वार जैसी जगहों में प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट भी है. लखनऊ जॉयंट्स के कप्तान पंत के पास महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है. उनके कार कलेक्शन में एक Audi A8 (1.3 करोड़), एक Ford Mustang (2 करोड़ रुपए) और एक Mercedes Benz GLE (करीब 2 करोड़ रुपए) शामिल हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications