Rishi Sunak Wife: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म इंफोसिस में अपनी हिस्सेदारी से 2022 में 126.61 करोड़ रुपये (15.3 मिलियन अमरीकी डालर) का डिविडेंड कमाया है। स्टॉक एक्सचेंजों के साथ कंपनी की फाइलिंग के अनुसार इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास सितंबर के अंत तक इंफोसिस के 3.89 करोड़ शेयर थे। इन शेयरों के साथ कंपनी में अक्षता की हिस्सेदारी 0.93 प्रतिशत की है।

इंफोसिस में है हिस्सेदारी
मंगलवार को इंफोसिस का बीएसई पर भाव 1,527.40 रुपये रहा। आज के कारोबारी भाव पर अक्षता की हिस्सेदारी 5,956 करोड़ रुपये (करीब 721 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। इंफोसिस ने इस साल 31 मई को 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 16 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश का भुगतान किया है। कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार चल रहे वित्त वर्ष के लिए इंफोसिस ने डिविडेंट की घोषणा की है। इंफोसिस भारत में सबसे अच्छी लाभांश देने वाली कंपनियों में से एक है। 2021 में कंपनी ने कुल 30 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भुगतान किया था। इन लाभांसो से अक्षता को कुल 119.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
भारतीय मूल की पहले प्रधानमंत्री बने हैं सुनक

42 वर्षीय सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी में प्रधानमंत्री पद की दौड़ जीत ली थी और अब वह ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक समय में इसके ब्रिटेन के सबसे युवा नेता बन गए हैं। सुनक एक ब्रिटिश नागरिक हैं, वहीं उनकी पत्नी अक्षता एक भारतीय नागरिक हैं। गैस निवासी होने के कारण वह ब्रिटेन में 15 साल तक की अवधि के लिए टैक्स भरे बिना विदेशों में पैसा कमती है। ब्रिटेन में इसको लेकर खूब चर्चा होती है।
टैक्स नहीं देती हैं अक्षता
अक्षता की नागरिकता भारतीय है जिसके कारण वह ब्रिटेन में टैक्स न देने के लिए ट्रोल होती रहती है। जब सुनक पिछली बार ब्रिटेन के पीएम के रेस के लिए खड़े थे तब इस बात की खूब चर्चा हुई थी।उस समय, उनके प्रवक्ता ने कहा था कि भारत की एक नागरिक होने की वजह से वह किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ले सकती हैं। प्रवक्ता ने कहा था कि वह हमेशा अपनी यूके की सभी आय पर यूके में ही करो का भुगतान करती रही हैं और करती रहेंगी।" लेकिन इसके बाद भी इस मसले पर विवाद कम नहीं हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications