Railway Stocks: सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (Texmaco Rail) ने मिलकर एक नया जॉइंट वेंचर बनाया है। इस साझेदारी का मकसद रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना है।

हिस्सेदारी का बंटवारा
इस नई कंपनी में RVNL को 51% हिस्सेदारी मिलेगी जबकि Texmaco Rail के पास 49% शेयर रहेंगे।
नई इकाई का काम होगा
ट्रेन, मेट्रो कोच, वैगन और लोकोमोटिव का निर्माण
रेलवे सामान और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की देखरेख
वर्कशॉप और डिपो को चलाना
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टेंडरों में भाग लेना
टेक्समैको रेल इस वेंचर में करीब 4.90 करोड़ रुपए नकद निवेश करेगी।
साझेदारी से दोनों कंपनियों को फायदा
दोनों कंपनियों ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि यह साझेदारी रणनीतिक रूप से बहुत अहम है।
Texmaco Rail का मैन्युफैक्चरिंग अनुभव
RVNL की प्रोजेक्ट डिलीवरी क्षमता
दोनों मिलकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई संभावनाओं को तलाशेंगी। यह पहल सरकार की रेलवे आधुनिकीकरण और 'मेक इन इंडिया' योजना से भी जुड़ी हुई है।
शेयर बाजार में मिला मिला-जुला रिएक्शन
नए वेंचर की खबर के बावजूद शेयरों में दबाव देखने को मिला। आज गुरुवार को बाजार के शुरुआती सेशन में RVNL के शेयर सुबह के 9:36 बजे तक करीब 1% उछलकर 314 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 312.80 रुपए पर क्लोज हुआ था। एक महीने में इसमें करीब 12% की गिरावट और एक साल में लगभग 46% की कमजोरी आई है।
Texmaco Rail का शेयर आज सुबह के 9:42 बजे तक करीब 1% गिरकर 138 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 138.40 रुपए पर क्लोज हुआ था। पिछले महीने इसमें 6.8% की गिरावट और एक साल में लगभग 44% की कमजोरी दर्ज हुई है।
हाल के तिमाही नतीजे
RVNL का रेवेन्यू जून तिमाही में 4.1% घटकर 3908 करोड़ रुपए रह गया। EBITDA में भी 71% की भारी गिरावट आई और यह 52 करोड़ रुपए पर सिमट गया।
Texmaco Rail का मुनाफा जून तिमाही में 50% से ज्यादा घटकर 29 करोड़ रुपए रह गया। इसका अहम कारण रेलवे से कम ऑर्डर बताया गया। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 16% घटकर 911 करोड़ रुपए रह गया।
आगे की तस्वीर
फिलहाल दोनों कंपनियों के शेयर दबाव में हैं, लेकिन यह नई साझेदारी उन्हें रेलवे प्रोजेक्ट्स से बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिला सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications