नयी दिल्ली। आज के समय में यूट्यूब फैमस होने के साथ-साथ कमाई करने का भी बढ़िया प्लेटफॉर्म है। अगर आपका कंटेंट बढ़िया और लोगों को आकर्षित करने वाला है तो आप यहां से लाखों रु नहीं बल्कि करोड़ों रु तक की कमाई कर सकते हैं। दुनिया भर में लोग इस प्लेटफॉर्म से खूब पैसा कमाते हैं। यहां तक कि कई बड़ी हस्तियां, जिनमें क्रिकेटर और फिल्मी सितारे शामिल हैं, भी यूट्यूब पर चैनल बनाए हुए हैं। ये उनके लिए एक प्रमोशन प्लेटफॉर्म का काम करता है। जहां तक कमाई की बात है तो यूट्यूब से पैसा कमाने के मामले में एक बच्चा सबसे आगे है। जी हां इस नन्हे उस्ताद ने यूट्यूब से कमाई के मामले में सब को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस बच्चे के बारे में।
अमेरिका से है रयान काजी
फॉर्ब्स पत्रिका के मुताबिक इस साल यूट्यूब से कमाई के मामले में 9 वर्षीय रयान काजी सबसे आगे रहे। ये पहली बार नहीं है जब टेक्सास, अमेरिका के रयान यूट्यब से पैसा कमाने के मामले में पहले नंबर पर रहे। रयान लगातार तीसरे साल इस मामले में पहले नंबर पर रहे। रयान ने अपने यूट्यूब चैनल 'Ryan's World' से 2020 में 2.95 करोड़ डॉलर (करीब 217 करोड़ रु) कमाए हैं। रयान काजी, जिनका असली नाम रयान गुआन है, ने 2015 में यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया था, जब वह सिर्फ चार साल के थे।
किस चीज पर फोकस का चैनल
रयान के चैनल, जिसे शुरुआत में 'रयान टॉयज रिव्यू' कहा जाता था, की खिलौने की अनबॉक्सिंग वीडियो के वायरल होने से उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कार्स के खिलौनों पर उनकी समीक्षा करने वाली एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गई और वहीं से उनका चैनल काफी फैमस हो गया। वे इस समय थर्ड ग्रेड में है। आज वे अपने परिवार के साथ नौ यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
2.77 करोड़ सब्सक्राइबर्स
2.77 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ 'रयान्स वर्ल्ड' सबसे लोकप्रिय बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में उनका ये चैनल खिलौनो की समीक्षा से अधिक जानकारीपूर्ण वाले कंटेंट में बदला है। चैनल पर रयान अब मजेदार और जानकारी वाले वीडियो को मिक्स करते हैं जैसे कि डीआईवाई साइंस एक्सपेरिमेंट और विभिन्न चुनौतियों में भाग लेने वाले उनकी क्लिप काफी पसंद की जाती हैं।
एक-एक वीडियो पर बिलियन व्यूज
उनके कई वीडियो एक अरब से अधिक बार देखे जा चुके हैं। हालांकि द गार्जियन की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार रयान और उनके परिवार को अब एक संभावित अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग की जांच का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि उनके वीडियो के स्पॉन्सर का ठीक से खुलासा नहीं किया गया है।
मां ने छोड़ी नौकरी
2015 में रयान ने कई ऐसे यूट्यूब चैनल देखे जिन पर खिलौनों को रिव्यू किया जाता है। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से पूछा कि वे अन्य बच्चों की तरह यूट्यूब पर क्यों नहीं हैं। काजी की माँ ने यूट्यूब चैनल पर फुल टाइम काम करने हाई स्कूल केमिस्ट्री टीचर की नौकरी छोड़ने का फैसला किया। यूट्यूब पर लाइव होने से पहले परिवार ने अपने वास्तविक जीवन के उपनाम (गुआन) को ऑन-स्क्रीन उपनाम काजी के साथ बदल दिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications