नयी दिल्ली। अमेरिकी क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स अपने 21 साल के इतिहास में सबसे बड़ा अधिग्रहण किया है। कंपनी ने 27.7 अरब डॉलर की डील में सॉफ्टवेयर डेवलपर चैट स्लैक को खरीद लिया है। सेल्सफोर्स ये डील कैश और स्टॉक के मिश्रण के माध्यम से करेगी। सेल्सफोर्स स्लैक को 26.79 डॉलर प्रति शेयर और सेल्सफोर्स के .0776 शेयरों के बदले में खरीदेगी, जिनकी कीमत प्रति शेयर 45.86 डॉलर है। वैसे डील की कुल वैल्यू 27.7 अरब डॉलर है। करीब एक सप्ताह पहले स्लैक का शेयर 30 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में बड़ी डील
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ये सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में सबसे बड़ी खरीद डील में से एक है। 2018 में आईबीएम ने 34 अरब डॉलर में रेड हैट को खरीदा था। ये सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी डील है। इसके बाद नंबर है 2016 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 27 अरब डॉलर में लिंक्डइन के अधिग्रहण वाली डील का। पिछले साल लंदन स्टॉक एक्सचेंज 27 अरब डॉलर में डेटा प्रोवाइडर रिफिनिटिव को खरीदने के लिए तैयार हुआ। हालांकि यह डील अभी तक साफ यूरोपीय नियामकों की तरफ से क्लियर नहीं हुई है।
सेल्सफोर्स की पुरानी डील
सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ कई सालों से दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण में लगे हुए हैं और स्लैक डील इसी कड़ी में ताजा मामला है। कंपनी ने 2019 में डेटा विज़ुअलाइज़ेशन कंपनी टैब्लू को 15.3 अरब डॉलर में खरीदा था। वहीं उससे एक साल पहले इसने मुलेसॉफ्ट का अधिग्रहण करने के लिए 6.5 अरब डॉलर खर्च किए थे। सेल्सफोर्स ने हाल के सालों में काफी विस्तार किया है। ये दुनिया में सबसे बड़ी (वैल्यू के मामले में) सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक बन गई है। इसने ओरेकल, एसएपी, आईबीएम को भी पीछे छोड़ दिया है। सिस्को और इंटेल भी इससे पीछे हो गई हैं।
स्लैक के ग्राहक लाखों में
130,000 से अधिक पेड ग्राहकों वाली स्लैक को खरीद कर सेल्सफोर्स एंटरप्राइज ऐप्लिकेशन के अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। ये अधिग्रहण माइक्रोसॉफ्ट के साथ सेल्सफोर्स की प्रतिद्वंद्विता को और तेज करेगी, जिसकी टीम चैट और वीडियो सर्विस स्लैक की कड़ी प्रतिस्पर्धि के रूप में उभरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications