नई दिल्ली, सितंबर 24। सांसेरा इंजीनियरिंग के आईपीओ की आज फीकी लिस्टिंग हुई। ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली सांसेरा इंजीनियरिंग के शेयरों की बीएसई पर लिस्टिंग 9 फीसदी प्रीमियम के साथ 811.35 रुपये पर हुई। वहीं एनएसई पर यह लिस्टिंग 9.07 फीसदी प्रीमियम के साथ 811.50 रुपये के स्तर पर हुई है। वहीं आज सेंसेक्स भी अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। आज ही सेंसेक्स पहली बार 60,000 अंक के ऊपर निकलने में कामयाब रहा है। कंपनी ने आईपीओ के दौरान निवेशकों को यह शेयर 744 रुपये के रेट पर ऐलाट किए थे।

1283 करोड़ रुपये का था सांसेरा इंजीनियरिंग का आईपीओ
सांसेरा इंजीनियरिंग का यह आईपीओ 1,283 करोड़ रुपये का था। कंपनी के आईपीओ में 14 सितंबर से लेकर 16 सितंबर 2021 तक आवेदन किया जा सकता था। कंपनी का आईपीओ 11.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशन बॉयर्स के लिए रिजर्व पोर्शन के लिए 26.47 गुना बोली और नॉन-इंस्टीट्यूशन निवेशकों का हिस्सा 11.37 गुना सब्सक्राइब भरा था। वहीं रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्शन 3.15 गुना भरा था। इस आईपीओ की लिस्टिंग के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी 43.91 फीसदी से कम होकर 36.5 फीसदी हो गई है।
जानिए सांसेरा इंजीनियरिंग के शेयर के सुबह 11 बजे के एनएसई पर रेट
सांसेरा इंजीनियरिंग का शेयर सुबह 11 बजे एनएसइ पर 809.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं इस शेयर का आज एनएसई पर अभी तक का उच्चतम स्तर 841.95 रुपये का रहा है। वहीं निचला स्तर 801.30 रुपये का रहा है।
जानिए सांसेरा इंजीनियरिंग के शेयर के सुबह 11 बजे के बीएसइ पर रेट
सांसेरा इंजीनियरिंग का शेयर सुबह 11 बजे एनएसइ पर 807.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं इस शेयर का आज एनएसई पर अभी तक का उच्चतम स्तर 842.00 रुपये का रहा है। वहीं निचला स्तर 801.00 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications