नयी दिल्ली। नया साल शुरू होने वाला है। मगर इससे पहले ही देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी एक दमदार और स्टाइलिश मोटरसाइकिल पर खास ऑफर पेश कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में से एक एचएफ डीलक्स पर स्पेशल ऑफर लेकर आई है। कंपनी एचएफ डीलक्स पर कैशबैक और ईएमआई ऑप्शन चुनने पर कैश बेनेफिट दे रही है। आइए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिल रहा 7500 रु का कैशबैक
हीरो की एचएफ डीलक्स की कीमत 48,950 रु है। ये इस मोटरसाइकिल का एक्स-शोरूम, दिल्ली प्राइस है। मगर यदि आप इस मोटरसाइकिल के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पेटीएम से पेमेंट करते हैं तो आपको 7500 रु का कैशबैक मिलेगा। वहीं आपको 5000 रु का कैश बेनेफिट भी मिल सकता है। इसके लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट से पेमेंट का ईएमआई विकल्प चुनना होगा। आप इन दो तरीकों से 50 हजार रु से कम कीमत वाली इस मोटरसाइकिल पर हजारों रु की बचत कर सकते हैं। यदि आप 2021 का स्वागत नई मोटरसाइकिल के साथ करना चाहते हैं तो ये एक अच्छा मौका होगा।
एचएफ डीलक्स का माइलेज और फीचर्स
हीरो की एचएफ डीलक्स 70 किमी तक का माइलेज देती है। यानी आप इस बाइक से 1 लीटर पेट्रोल में 70 किमी तक का सफर कर सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस बीएस-6 स्टैंडर्ड वाली बाइक का इंजन एक्ससेंस टेक्नॉलजी से लैस है। इससे ये 9 फीसदी अधिक माइलेज देने में सक्षम होगी। एचएफ डीलक्स में 97.2 सीसी का इंजन है, जो 8000 आरपीएम पर 7.94 बीएचपी की ऊर्जा और 6000 आरपीएम पर 8.05 का अधिकतम टॉर्क देने की क्षमता रखता है। इसका इंजन 4-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ काम करता है।
कौन-कौन से हैं कलर ऑप्शन
इस बाइक को कंपनी ने कई कलर विकल्पों में पेश किया है। इनमें टेक्नो ब्लू, ग्रीन के साथ हैवी ग्रे, ब्लैक के साथ हैवी ग्रे और पर्पल के साथ रेड ब्लैक शामिल हैं। हीरो एचएफ डीलक्स को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें किक स्टार्ट ड्रम स्पोक व्हील, किक स्टार्ट ड्रम एलॉय व्हील, सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील, सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील ऑल ब्लैक और टॉप वेरिएंट एचएफ डीलक्स सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील आई3एस शामिल हैं।
बाइक का फ्रेम
हीरो एचएफ डीलक्स बीएस-6 एक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ एक डबल-क्रेडल फ्रेम पर तैयार की गई है। इसके ब्रेक में जॉइंट ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 130 मिमी ड्रम शामिल हैं और इसमें एलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। मोटरसाइकिल का किक-स्टार्ट वेरिएंट 109 किग्रा और सेल्फ-स्टार्ट मॉडल 112 किग्रा का है।
सबसे अधिक बिकने वाली बाइकों में शामिल
हीरो एचएफ डीलक्स भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। इसके बिक्री नंबर पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ रहे हैं। अब इस कम्यूटर मोटरसाइकिल को बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों के साथ अपडेट भी कर दिया गया है। बता दें कि हीरो डीलक्स का बीएस-6 वर्जन इसके बीएस-4 वर्जन के मुकाबले 8500 रु महंगा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications