देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के दूसरी तिमाही नतीजे बेहतर रहे है। एसबीआई ने 30 सितंबर 2020 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के दूसरी तिमाही नतीजे बेहतर रहे है। एसबीआई ने 30 सितंबर 2020 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा 4574 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 3011.73 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की दूसरी तिमाही के दौरान फंसे हुए कर्ज में कमी के चलते उसका संचयी शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,246.88 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 3,375.40 करोड़ रुपये था। एसबीआई समूह की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 95,373.50 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 89,347.91 करोड़ रुपये थी।
बैंक का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत बढ़कर 4,574 करोड़ रुपये
बैंक ने बताया कि 30 सितंबर 2020 तक कुल कर्ज के मुकाबले उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 5.28 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.19 प्रतिशत थी। इस दौरान शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.59 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.79 फीसदी था। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ लगभग 52 प्रतिशत बढ़कर 4,574.16 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,011.73 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय सितंबर 2020 तिमाही में बढ़कर 75,341.80 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 72,850.78 करोड़ रुपये थी।
रिटेल क्रेडिट ग्रोथ पहले के स्तर पर
बता दें कि बैंक ने कहा कि उसकी रिटेल की क्रेडिट ग्रोथ महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच गई है। रिटेल और पर्सनल में कुल उधारी 7 लाख 85 हजार 345 करोड़ रुपए रही है। इसमें 14.55 पर्सेंट की ग्रोथ रही है। डिपॉजिट में 14.41 और उधारी में 6.02 पर्सेंट की ग्रोथ रही है। बैंक की कुल डिपॉजिट अब 34.70 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
होम लोन में 10.34% की हुई बढ़त
बैंक के होम लोन का योगदान घरेलू उधारी में सालाना आधार पर 23 पर्सेंट रहा है। इसमें 10.34 पर्सेंट की बढ़त हुई है। होम लोन के तहत बैंक ने कुल 4.68 लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया है। कुल उधारी 23 लाख 83 हजार 624 करोड़ रुपए रही है। बैंक ने दूसरी तिमाही में कुल 19,931 करोड़ रुपए टियर 2 और एटी1 कैपिटल के जरिए जुटाया था। बैंक के चालू खाते में 8.55 और बचत खाते के अनुपात में 16.28 पर्सेंट की बढ़त हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications