देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है।
नई दिल्ली: देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों को ट्वीट करके अलर्ट किया है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।

5 मिनट में लोन देने के नाम पर हो सकती है ठगी
बैंक ने लोगों को फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स से सावधान किया है। एसबीआई ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अलर्ट करते हुए फर्जी लिंक पर क्लिक न करने को कहा है। बैंक ने कहा है कि यह एक ट्रेप हो सकता है और इससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है। बैंक के अनुसार कई फर्जी मैसेजों में फर्जी ऐप्स के जरिए 5 मिनट में बिना किसी पेपर वर्क के लोन देने की बात कही जा रही है। एसबीआई ने कहा है कि 'फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स से सावधान! कृपया अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। बैंक ने कहा है कि एसबीआई या किसी अन्य बैंक की लिंक जैसी दिखने वाली लिंक पर अपनी जानकारी सांझा न करें।
बैंक ने बताए सेफ्टी टिप्स
- लोन लेने से पहले ऑफर के नियम और शर्तें जांच लें।
- संदेहजनक लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- डाउनलोड करने से पहले ऐप की ऑथेंटिसिटी चेक कर लें।
- बैंक ने कहा, अपनी सभी वित्तीय जरूरतों के लिए https://bank.sbi पर जाएं।
बैंक ग्राहकों को करते रहता है सावधान
बैंक समय-समय पर सोशल मीडिया के जिए अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सावधान करता रहता है। कुछ दिनों पहले ही बैंक ने लोगों को वॉट्सऐप कॉल या मैसेजेज से सावधान रहने को कहा था। इसके अलावा बैंक ने कहा कि अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें। ऐसा करने से ग्राहकों के खाते में जमा राशि उड़ सकती है। बैंक ने कहा कि आप अपना एटीएम पिन, कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर और ओटीपी को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।
एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- एटीएम या फिर पीओएस मशीन पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने के दौरान अपने हाथों से कीपैड को ढक लें, जिससे कोई और आपका पासवर्ड ने देख सके।
- इसके अलावा अपने पिन की डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें।
- किसी भी ग्राहकों को अपना पिन नंबर कार्ड पर लिखने जरूरत नहीं है।
- कार्ड डिटेल या पिन पूछे जाने वाले टेक्स्ट मैसेज, ई-मेल्स या कॉल पर रिस्पॉन्स न दें।
- इसके अलावा अपने बर्थ डेट, फोन नंबर या फिर अकाउंट नंबर को कार्ड के पिन की तरह इस्तेमाल न करें।
- इसके अलावा अपनी ट्रांजेक्शन रिसेप्ट को संभाल कर रखें या फिर उसको तुरंत डिस्पोज कर दें।
- ट्रांजेक्शन स्टार्ट करने से पहले स्पाई कैमरे को चेक करें।
- एटीएम या फिर पीओएस मशीन के दौरान कीपैड में छेड़छाड़ का ध्यान रखें।
- ध्यान रखें कि आपका फोन नंबर अकाउंट से जुड़ा रहे जिससे ट्रांजेक्शन अलर्ट्स भी मिलते रहें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications