नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म योनो (यू ओनली नीड वन) ऐप के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है। एसबीआई ने बताया है कि योनो ऐप कुछ समय के लिए बंद रहेगा। इस दौरान आप योनो ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसलिए यदि आप योनो ऐप के जरिए कोई काम निपटाना चाहते हैं तो पहले ही निपटा लें। या फिर आप ऐप के फिर से चालू होने के बाद भी अपना काम कर सकते हैं।
कब-कब बंद रहेगी ऐप
एसबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 11 और 13 अक्टूबर की रात में 12 बजे से सुबह 4 बजे तक योनो ऐप काम नहीं करेगा। असल में रखरखाव के कारण बैंक की तरफ से ये कदम उठाया जा रहा है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी बैंकिंग जरूरतों के अनुसार योजना बनाएं और अपनी इंटरनेट बैंकिंग सेवा का उपयोग करें।
योनो का नए फीचर्स
हाल ही में एसबीआई ने अपने योनो ऐप के लिए विशेष फीचर्स शुरू कुए। प्री-लॉगइन फीचर्स के साथ एसबीआई खाताधारक अपने बैंक खाते की डिटेल ले सकते हैं, पासबुक देख सकते हैं और एसबीआई योनो ऐप पर लॉग इन किए बिना लेनदेन भी कर सकते हैं। एसबीआई ने जानकारी दी थी कि अब अपने खाते का बैलेंस चेक करें, पासबुक देखें और ऐप में लॉग-इन किए बिना लेनदेन करें।
क्या हुए हैं बदलाव
लॉगिन विकल्प के साथ अब एसबीआई योनो ऐप पर बैलेंस देखने और क्विक पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए 6-अंकीय MPIN या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन / फेस आईडी या यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों की बैंकिंग, निवेश और खरीदारी की जरूरतों में मदद करने के लिए नवंबर 2017 में योनो प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। बैंक ने इसके लिए मैकिन्से और टेक प्रमुख आईबीएम की मदद ली थी।
तैयार होगी अलग सब्सिडरी
आपको बता दें कि एसबीआई योनो ऐप को अलग करके एक नयी सब्सिडरी कंपनी तैयार करना चाहता है। एसबीआई इसके लिए काफी गंभीर है। इसके लिए बैंक ने चर्चा शुरू कर दी है, मगर अभी योनो ऐप की वैल्यूएशन पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि योनो की वैल्यू लगभग 40 अरब डॉलर का अनुमान लगाया गया था। योनो के करीब 2.60 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। इतना ही नहीं इस ऐप में रोज 55 लाख लॉग-इन दर्ज किए जाते हैं। साथ ही 4,000 से ज्यादा पर्सनल लोन और 16,000 के एग्री गोल्ड लोन भी आवंटित होते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications