नयी दिल्ली। अगर आप एचडीएफसी बैंक या देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। असल में इन दोनों बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एचडीएफसी और एसबीआई के ग्राहकों को कुछ सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है। एसबीआई की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक ग्राहकों को रविवार 8 नवंबर को ऑनलाइन बैंकिंग में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई की तरफ से इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट किया जा रहा है ताकि ग्राहकों को बेहतर ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिल सके। इसी वजह से ग्राहकों को 8 नवंबर को इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई की योनो ऐप और योनो लाइट सर्विस को इस्तेमाल करने में थोड़ी समस्या आएगी।
एचडीएफसी बैंक ने क्या कहा
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को भी 8 नवंबर को नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने में समस्या आ सकती है। एचडीएफसी बैंक की नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप का कुछ समय के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि एचडीएफसी बैंक की तरफ से पहले से तय रिपेयरिंग के चलते इन सेवाओं में दिक्कत आएगी।
देश की सबसे बड़ा बैंक
एसबीआई एसेट्स, डिपॉजिट, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है। 30 जून 2020 तक बैंक के पास 34 लाख करोड़ रु से अधिक की डिपॉजिट थी, जिसमें सीएएसए अनुपात 45 फीसदी से अधिक था, जबकि लगभग 24 लाख करोड़ रु के एडवांस थे। बैंक के पास भारत में 22,100 से अधिक शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसके साथ 58,500 से अधिक के एटीएम / सीडीएम नेटवर्क और 62,200 से अधिक के कुल बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट्स आउटलेट हैं। इसके इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या लगभग 7.6 करोड़ है और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं 1.7 करोड़ से भी अधिक हैं।
मोबाइल से जानिए अकाउंट बैलेंस
अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं तो आप एक मिस कॉल से भी अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। एसबीआई ग्राहकों को बैलेंस जानने के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9223766666 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। ये एक टोल-फ्री नंबर हैं। अगर आप एसएमएस के जरिए बैलेंस जानना चाहते हैं तो 09223766666 पर BAL लिख कर एक एसएमएस भेज दें। आपको तुरंत रिटर्न में एक मैसेज के जरिए बैलेंस का पता चल जाएगा। पर आपका मोबाइल नंबर बैंक में अनिवार्य से रूप से रजिस्टर होना चाहिए।
योनो ऐप बनेगी अलग सब्सिडरी
एसबीआई का इरादा योनो ऐप को अलग करके एक नयी सब्सिडरी कंपनी बनाने का है। एसबीआई ने इस पर काम शुरू कर दिया है। योनो की वैल्यू लगभग 40 अरब डॉलर आंकी गई है। योनो को करीब 2.60 करोड़ इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इस ऐप में रोज 55 लाख लॉग-इन रिकॉर्ड होते हैं। वहीं 4,000 से ज्यादा पर्सनल लोन और 16,000 के एग्री गोल्ड लोन भी आवंटित होते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications