
SBI Server Down : स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों को आज नेट बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई ग्राहकों ने ट्विटर पर एसबीआई का सर्वर धीमा होने की शिकायत भी की है। एसबीआई नेट बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और योनो ऐप सभी में दिक्कते पेश आ रही हैं। वहीं एसबीआई ने 1 अप्रैल को बताया था कि मैंटिनेंस की वजह से उसकी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, लेकिन आज की दिक्कत को लेकिर बैंक ने कुछ भी नहीं बताया था।
इससे पहले 1 अप्रैल 2023 को एसबीआई ने सर्वर रख रखाव की सूचना दी थी। वार्षिक मैंटिंनेंस के लिए योनो और यूपीआई सहित कई सेवाएं नहीं मिल पाने की जानकारी दी गई थी। यह मैंटिनेंस दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 43 मिनट चलना था। स्टेट बैंक ने यह जानकारी ट्वीट कर दी थी।
स्टेट बैंक की नेट बैंकिंग समेत कई तरह की सेवाएं सोमवार को सुबह से ही प्रभावित हो रही हैं। उपभोक्ताओं को फंड ट्रांसफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के अलावा आज यूपीआई और योनो ऐप से जुड़ी सेवाएं परेशान कर रही हैं।
आज एसबीआई का सर्वर डाउन होने के चलते बैंक के करोड़ों ग्राहक आज परेशान हो रहे हैं। कई ग्राहकों के अनुसार वह क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा करने पर एसबीआई बैंक की वेबसाइट पर 'something went wrong at the bank servers. Please Retry' मैसेज लिख कर आ रहा है।
वहीं भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से इन दिक्कतों पर ग्राहकों से माफी मांगी है। बैंक ने कहा है कि हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। बैंक ने कहा है कि आपसे अनुरोध है कि दोबारा कोशिश करें और समस्या बनी रहती है तो हमें बताएं, आपकी समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications