नयी दिल्ली। कोरोना संकट के दौरान देश के करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। इतना ही नहीं अभी भी करोड़ों लोगों के रोजगार पर तलवार लटकी हुई है। जिन लोगों की नौकरियां बच गईं उनमें से भी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनकी सैलेरी में कटौती हुई है। ऐसे संकट के दौर में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई नौकरी का अवसर लेकर आया है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। मगर ध्यान रहे कि एसबीआई में जॉब पाने के लिए आपके पास विशेष अनुभव होना चाहिए। आइए जानते हैं एसबीआई में नौकरी पाने के इस अवसर के बारे में विस्तार से।
किस पोस्ट पर हैं वैकेंसी
एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) पद पर 3850 वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप ये नौकरी पाने में कामयाब रहे तो आपको उसी सर्किल में पोस्टिंगम मिलेगी, जिसमें आपने आवेदन किया होगा। आप एसबीआई के ऑनलाइन पोर्टल (sbi.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले ध्यान रहे कि आपकी आयु 1 अगस्त 2020 को 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी आपकी डेट ऑफ बर्थ 2 अगस्त 1990 से पहले की नहीं होनी चाहिए। आपके पास इस जॉब के लिए 16 अगस्त तक आवेदन करने का मौका है।
कितनी मिलेगी सैलेरी
चुने गए लोगों की मासिक सैलेरी 23,700 रु होगी। इसके अलावा आपको शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक और क्षेत्रीय ग्रामिण बैंक में ऑफिसर पद पर प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 1 इंक्रीमेंट दिया जाएगा। 23700 रु से ही आपका सालाना वेतन 2.84 लाख रु होती है। साथ ही आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। वे कैंडिडेट जो एसबीआई सीबीओ पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भर्ती के लिए पात्र होने के लिए आयु, शिक्षा योग्यता, अनुभव और क्षेत्रीय भाषा मानदंड को पूरा करना होगा।
क्या-क्या है जरूरी
शिक्षा योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समान कोई भी शिक्षा।
अनुभव : किसी शैड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव (01.08.2020 को)।
क्षेत्रीय भाषा मानदंड : जिस राज्य के लिए आप आवेदन करें वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। इसके लिए 10वीं या 12वीं की मार्क शीट में उस भाषा का बतौर सबजेक्ट होना जरूरी है।
किस राज्य में कितनी भर्तियां :
- गुजरात : 750
- कर्नाटक : 750
- मध्य प्रदेश : 296
- छत्तीसगढ़ : 104
- तमिलनाडु : 550
- तेलंगाना : 550
- राजस्थान : 300
- महाराष्ट्र (मुम्बई के अलावा) : 517
- गोवा : 33
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications