नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के बाद अब देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई नौकरियों के मौके लेकर आया है। एसबीआई ने 8500 पद निकाले हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है। यहां हम आपको चयन प्रोसेस के साथ-साथ आवेदन का तरीका और आवेदन का शुल्क भी बताएंगे। इससे पहले ये बता दें कि चुने जाने वाले आवेदकों को 3 साल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
कब तक है आवेदन का मौका
बता दें कि एसबीआई 8500 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती करेगा। इच्छुक लोग 10 दिसंबर तक आवेदन सकते है। आवेदन करने वालों का लिखित टेस्ट होगा। कोरोना के चलते इंटरव्यू को हटा दिया गया है। एसबीआई इन पदों के लिए लिखित परीक्षा जनवरी 2021 में लेगा।
कौन कर सकता है अप्लाई
एसबीआई अप्रेंटिस पद के लिए हर कोई आवेदन नहीं कर सकता। पहले बात एजुकेशन की करें तो आवेदक को कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से ग्रेजुएट ही अप्लाई कर सकता है। दूसरे आयु लिमिट भी रखी गई है। 31 दिसंबर को आपकी आयु न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 साल होनी जरूरी है।
कितना है आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो ये 300 रु है। मगर ये केवल बिना आरक्षित श्रेणी से आने वालों के लिए है। आरक्षित श्रेणी वालों के लिए आवेदन शुल्क जीरो है। इन पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस के अलावा जो अन्य सबजेक्ट होंगे उनमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिट और कंप्यूटर एप्टीट्यूड शामिल हैं। ये टेस्ट 100 अंकों का होगा।
कैसे करें आवेदन
आप एसबीआई में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। सैलेरी की बात करें तो पहले साल चुने गए लोगों को हर महीने 15 हजार रु, दूसरे साल हर महीने 16500 रु और तीसरे (अंतिम) साल में 19000 रु हर महीने दिए जाएंगे।
किन राज्यों में कितनी वैकेंसी
गुजरात (480), आंध्र प्रदेश (620), कर्नाटक (600), मध्य प्रदेश (430), छत्तीसगढ़ (90), पश्चिम बंगाल (480), ओडिशा (400), हिमाचल प्रदेश (130), हरियाणा (162), पंजाब (260), तमिलनाडु (470), पांडिचेरी (6), दिल्ली (7), उत्तराखंड (269), तेलंगाना (460), राजस्थान (720), केरल (141), उत्तर प्रदेश (1206), महाराष्ट्र (644),
अरुणाचल प्रदेश (25), असम (90), मणिपुर (12), मेघालय (40), मिजोरम (18), नगालैंड (35), त्रिपुरा (30), बिहार (475) और झारखंड (200) में वैकेंसी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications