नयी दिल्ली। शेयर बाजार में आने वाले आईपीओ में अगर आप बतौर निवेशक रुचि रखते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की क्रेडिट कार्ड इकाई एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज का आईपीओ 2 मार्च को खुलने जा रहा है। एसबीआई कार्ड्स को हाल ही में बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दिखायी थी। बता दें कि किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी लेना जरूरी होता है। एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ 9000 करोड़ रुपये का होगा। एसबीआई कार्ड्स भारत में 18 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता कंपनी है। आपके पास इस आईपीओ इश्यू में 2 मार्च से 5 मार्च तक आवेदन करने का मौका है। 5 मार्च को एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ बंद हो जायेगा।

500 करोड़ रुपये के नये शेयर
एसबीआई कार्ड्स की योजना आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नये शेयर बेचने की है। साथ ही कंपनी 130,526,798 शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचेगी। इसमें एसबीआई द्वारा बेचे जाने वाले 37,293,371 शेयर और कार्लाइल ग्रुप द्वारा बेचे जाने वाले 93,233,427 शेयर शामिल हैं। एसबीआई कार्ड्स में एसबीआई में 76 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि इसकी शेष हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है। कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, डीएसपी मेरिल लिंच, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स एसबीआई कार्ड्स के इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।
1998 में हुई थी शुरुआत
एसबीआई और जीई कैपिटल ने अक्टूबर 1998 में एसबीआई कार्ड की शुरुआत की थी। इसके बाद दिसंबर 2017 में एसबीआई और द कार्लाइल ग्रुप ने कंपनी में जीई कैपिटल की हिस्सेदारी खरीद ली थी। 90 लाख से अधिक ग्राहकों वाली एसबीआई कार्ड्स भारत के 130 से अधिक शहरों में अपनी सर्विसेज देती है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर तिमाही में एसबीआई की आमदनी साल दर साल आधार पर 36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4363.9 करोड़ रुपये रही थी। वहीं इसका मुनाफा 78 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1034.58 करोड़ रुपये रहा था।
यह भी पढ़ें - Mutual Fund : खरीदना चाहते हैं कार तो ऐसे करें निवेश
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications