नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की कार्ड यूनिट एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का आईपीओ आज से निवेश के लिए खुल गया है। आईपीओ इश्यू खुलने के पहले 15 मिनट में ही इसे 4 फीसदी आवेदन मिल गये, जबकि साढ़े 12 बजे तक इश्यू में बेचे जाने वाले कुल 10,02,79,411 शेयरों में से निवेशकों ने 1,35,13,028 शेयरों के लिए आवेदन दाखिल कर दिया। यानी आईपीओ को 13 फीसदी सब्सक्राइब किया जा चुका है। बता दें कि जानकारों ने पहले ही इस आईपीओ को शानदार रेस्पोंस मिलने की उम्मीद जतायी थी। आप इस आईपीओ में 5 मार्च तक निवेश कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड्स के आईपीओ में 750-755 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इसमें आपको कम से कम 19 शेयरों की लॉट में निवेश करना होगा। इस लिहाज से न्यूनतम राशि 14,345 रुपये होगी। कंपनी ने आईपीओ से पहले ही 12 म्यूचुअल फंड्स सहित 74 एंकर निवेशकों से 2769 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।

10335 करोड़ रुपये का है इश्यू
एसबीआई कार्ड्स को पिछले महीने बाजार रेगुलेटर सेबी ने आईपीओ इश्यू लाने की मंजूरी दी थी। आईपीओ के बाद एसबीआई कार्ड्स का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 10335 करोड़ रुपये का है। एसबीआई कार्ड्स भारत में 18 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता कंपनी है। आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ-साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सीए रोवर होल्डिंग्स द्वारा 13,05,26,798 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जायेगी।
22 साल पहले हुई एसबीआई कार्ड्स स्थापित
एसबीआई और जीई कैपिटल ने अक्टूबर 1998 में एसबीआई कार्ड की शुरुआत की थी। इसके बाद दिसंबर 2017 में एसबीआई और द कार्लाइल ग्रुप ने कंपनी में जीई कैपिटल की हिस्सेदारी खरीद ली थी। 90 लाख से अधिक ग्राहकों वाली एसबीआई कार्ड्स भारत के 130 से अधिक शहरों में अपनी सर्विसेज देती है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर तिमाही में एसबीआई की आमदनी साल दर साल आधार पर 36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4363.9 करोड़ रुपये रही थी। वहीं इसका मुनाफा 78 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1034.58 करोड़ रुपये रहा था।
यह भी पढ़ें - SBI : नई स्कीम लांच, जानिए कितना मिलेगा ब्याज
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications