नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। बैंक ने सितंबर-दिसंबर 2019 की तिमाही में 3.6 लाख नये शेयरहोल्डर जोड़े हैं। यानी इस तिमाही में 3.6 लाख नये निवेशकों ने एसबीआई के शेयरों में पैसा लगाया है। इसकी प्रमुख वजह है एसबीआई द्वारा अपनी सब्सिडरी एसबीआई कार्ड्स के आईपीओ की घोषणा करना, जो कुछ सप्ताहों में प्राइमरी मार्केट में आ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई के शेयरधारक एक खास कैटेगरी से एसबीआई कार्ड आईपीओ में शेयर हासिल करने के योग्य होंगे। इसलिए ये संभव है कि निवेशकों ने इसी वजह से एसबीआई के शेयर खरीदे हैं। क्योंकि जानकारों के मुताबिक एसबीआई की सब्सिडरी होने के चलते एसबीआई कार्ड्स आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है, जिससे ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। यानी एसबीआई का शेयर एसबीआई कार्ड्स आईपीओ में एंट्री का एक तरीका हो सकता है है। आम तौर पर आईपीओ में शेयर आवंटन की संभावना सामान्य रिटेल कैटेगरी की तुलना में रिजर्व कैटेगरी में अधिक होती है।

इतनी हुई एसबीआई के शेयरधारकों की संख्या
एसबीआई के नये शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार इसके कुल शेयरधारकों की संख्या दिसंबर 2019 के अंत में 18.54 लाख हो गई है, जो 30 सितंबर 2019 तक 14.95 लाख थी। ऐसा पहली बार है जब एसबीआई के पब्लिक शेयरधारकों की संख्या में इतनी भारी वृद्धि हुई है। 2019 में मार्च और जून में समाप्त तिमाही के लिए क्रमश: लगभग 66,000 और 35,000 निवेशक एसबीआई शेयरों से बाहर निकल गये थे।
9000 करोड़ रुपये का होगा एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ
एसबीआई कार्ड्स का 9000 करोड़ रुपये का आईपीओ जनवरी के आखिरी सप्ताह में सब्सक्रिप्शन के लिए खुल सकता है। एसबीआई शेयरधारकों के लिए एसबीआई कार्ड्स के आईपीओ में 1.31 करोड़ शेयर या 900 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व होंगे। पिछले महीने एसबीआई कार्ड्स ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था। कंपनी ऑफर फॉर सेल रूट के जरिए 13.05 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। वहीं एसबीआई इसमें 3.73 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगा।
यह भी पढ़ें - SBI ग्राहक सावधान : एटीएम से कैश निकालने के लिए तुरंत करें ये काम
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications