SBI Credit card: आज के सयम में लोग अपने दैनिक लेन-देन के लिए प्लास्टिक मनी का उपयोग करते हैं। क्रेडिट कार्ड का मुख्य काम कैशलेस लेनदेन की सुविधा देना है, लेकिन क्रेडिट कार्ड पर नकद निकासी की सुविधा भी मिलती है। यह क्रेडिट कार्ड का एक एक्स्ट्रा बेनेफिट है जो बैंक ग्राहकों को देते हैं। एटीएम से क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके कैश निकाला जा सकता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर चार्ज लगता है। कैश निकालने की सुविधा सभी क्रेडिट कार्डों पर उपलब्ध नहीं होती है। क्रेडिट कार्ड से धन निकालने की लिमिट होती है। बैंक कार्ड के हिसाब से पैसे निकालने की लिमिट को तय करते हैं। यह लाभ एसबीआई क्रेडिट कार्डधारकों के लिए भी उपलब्ध है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी की राशि सीमित है। चलिए इसके विषय में विस्तार से जानते हैं।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पिन कैसे जनरेट करें
- अपने एसबीआई कार्ड के ऑनलाइन अकाउंट में लॉग इन करने के लिए sbicard.com पर जाएं। लेफ्ट साइड में दिख रहा मेनू से My Accouny विकल्प को चुनें। 'पिन जनरेट करें के विकल्प को चुने' चुनें। ड्रॉप डाउन मेनू से उस क्रेडिट कार्ड का चयन करें जिसके लिए आप पिन जनरेट करना चाहते हैं। बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के साथ एक एसएमएस भेजेगा। ओटीपी और एटीएम पिन दर्ज करें। जब आपको 'सबमिट' पर क्लिक करना है, तो आपका पिन जनरेट हो जाएगा।
कॉल के माध्यम से पिन जनरेट करना
39 02 02 02 या 1860 180 1290 पर कॉल करें और पिन जनरेट करने के लिए विकल्प 6 का चयन करें। इसके बाद अपनी क्रेडिट कार्ड की जानकारी और जन्म तिथि दर्ज करें। आपके रजिस्टर्ड ईमेल पते या मोबाइल फोन नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को डायल करके प्रमाणित करें। अपना एसबीआई कार्ड पिन जनरेट कर लें।

नकद निकासी शुल्क
नकद निकासी के लिए 2.5 प्रतिशत या घरेलू नकद निकासी के लिए 500 (जो भी अधिक हो) शुल्क लगता है। अंतरराष्ट्रीय नकद निकासी के लिए 500 रुपए या फिर 3.5 प्रतिशत (जो भी अधिक हो) का शुल्क लिया जाएगा।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर नकद निकासी की सीमा
क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी वह राशि है जिसे कार्डधारक किसी स्पेशल क्रेडिट कार्ड से निकाल सकता है। यह आमतौर पर कुछ ही क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध होता है। इसकी सीमा कुल क्रेडिट सीमा के 20 से 80 प्रतिशत हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कार्ड की क्रेडिट सीमा 2 लाख रुपये है, तो नकद अग्रिम सीमा उस राशि के 20 प्रतिशत और 80 प्रतिशत के बीच होगी। यदि नकद सीमा 20 प्रतिशत है, तो कार्डधारक अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 40,000 रुपये नकद निकाल सकता है। इसी तरह, यदि नकद सीमा 80 प्रतिशत निर्धारित की गई है, तो कार्डधारक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 1,60,000 रुपये निकाल सकता है। एसबीआई आमतौर पर अपने अधिकांश उत्पादों पर 80 प्रतिशत की नकद निकासी सीमा देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications