नई दिल्ली, जून 6। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी एसबीआई ग्राहक हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। बैंक की तरफ से नोटिस जारी कर खाताधारकों को इस महीने के अंत यानी 30 जून तक अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार कार्ड से लिंक करने को कहा है। एसबीआई ने कहा है कि कहा कि ऐसा करने में विफल रहने वालों को मिल रही सेवाओं पर असर पड़ेगा। यानी उनकी बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत आएगी।
असुविधा से बचने के लिए करें लिंक
भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने जारी किये गये एक बयान में कहा ग्राहकों को सलाह दी है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पैन को आधार से लिंक करें। अगर ऐसा न हुआ तो बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत आएगी। बैंक ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि आधार को लिंक न करने पर पैन निष्क्रिय या एनेक्टिव हो जाएगा और स्पेसिफिक लेनदेन के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की डेडलाइन
पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 थी जिसे बाद में आयकर विभाग ने कोविड-19 महामारी के कारण 30 जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था। 31 मार्च को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बैंक ने कहा कि करदाताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर आधार और पैन को लिंक करने की समयसीमा तारीख 30 जून तक बढ़ा दी।
नहीं लिंक करने पर लगेगा जुर्माना
वित्त विधेयक, 2021 के अनुसार, सरकार ने एक संशोधन पेश किया था जिसके तहत पैन को आधार से न लिंक करने पर 1,000 रुपये तक की लेट फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है। एसबीआई ने एक और अहम जानकारी दी है कि फिलहाल में जरूरी केवल 4 काम ही हो रहे हैं। इस समय एसबीआई की शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक क्लिरिंग, रेमिटटेंस और सरकारी ट्रांजेक्शन ही हो रही हैं।
बढ़ गया बैंकिंग का समय
पिछले महीने एसबीआई ने बैंकिंग समय घटा कर सिर्फ 4 घंटे (सुबह 10 बजे से 2 बजे तक) कर दिया था। मगर 1 जून से एसबीआई ने बैंकिंग समय में 2 घंटों की बढ़ोतरी की है। एसबीआई ने कोरोना के कारण बैंक ब्रांचों का समय कम किया था। मगर अब इसे फिर से बढ़ाया है। 1 जून से एसबीआई की ब्रांचों में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक काम होगा। आप अगर एसबीआई ग्राहक हैं तो बैंक ब्रांच में बैंकिंग के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जा सकते हैं।
क्यों बढ़ाया गया समय
बैंकिंग के समय में 2 घंटे की बढ़ोतरी एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक अधिकारियों के अनुसार कोरोना के कारण बैंक की टाइमिंग घटाई गयी थी। मगर धीरे-धीरे कोरोना मामलों की संख्या कम हो रही है, जिसे देखते हुए एक बार फिर से बैंकिंग का समय बढ़ा दिया गया है। पिछले महीने एसबीआई ने ऐलान किया था कि इसकी बैंक शाखाएं 31 मई तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच काम करेंगी। मगर बैंक शाखाएं दोपहर 2 बजे तक बंद होंगी। ग्राहकों को 10 बजे के बाद और 1 बजे से पहले-पहले आने को कहा गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications