एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आपको कई सारी सुविधाएं अब घर पर ही उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका मतलब साफ है कि आपको उन सभी कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आपको कई सारी सुविधाएं अब घर पर ही उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका मतलब साफ है कि आपको उन सभी कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। स्टेट बैंक की ओर से ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा दी जाती है। इस सुविधा में आपको बैंक की ओर से नॉन फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर आदि का पिक अप, अकाउंट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट, टर्म डिपॉजिट रसीद घर पर ही पहुंचा दी जाती है।

मैक्सिमम लिमिट 20,000 रुपये की
एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ग्राहकों को बैंक की ओर से घर पर कैश पिकअप, कैश डिलीवरी, चेक रिसीव करना, चेक मांग -पर्ची लेना, जीवन प्रमाणपत्र पिकअप, केवाईसी डॉक्युमेंट का पिकअप, ड्राफ्ट की डिलीवरी, फार्म 15 का पिकअप जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मिनिमम लिमिट 1,000 रुपये और मैक्सिमम लिमिट 20,000 रुपये की है। ध्यान देने वाली बात ये है कि कैश विड्रॉल के लिए रिक्वेस्ट से पहले बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर ट्रांजैक्शन कैंसिल हो जाएगा।
जान लें डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के फायदे
डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के द्वारा ग्राहक चेक जमा करने, पैसे निकालने और जमा करने, जीवन प्रमाण पत्र लेने जैसी कई सुविधाओं का घर बैठ लाभ ले सकते हैं। इस सर्विस से 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग व दृष्टि बाधित लोगों को अपने घर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी। डोरस्टेप सर्विस के तहत बैंक का कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और आपके कागज ले जाकर बैंक में जमा कर देगा।
इन्हें मिलेगा डोर स्टेप बैंकिग का फायदा
- ज्वॉइंट खाते वाले ग्राहक को
- अवयस्कों के खाते यानी माइनर अकाउंट्स
- गैर-व्यक्तिगत प्रकृति वाले खाते
कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ
- बैंक के मोबाइल एप्लीकेशन, वेबसाइट या कॉल सेंटर के जरिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्टर किया जा सकता है।
- इसके अलावा कामकाजी दिनों में टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल की जा सकती है।
- एसबीआई डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज के बारे में अधिक डिटेल्स के लिए ग्राहक https://bank.sbi/dsb पर विजिट कर सकते हैं। ग्राहक अपनी होम ब्रांच में भी संपर्क कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications