
SBI's net profit up 83 percent in fourth quarter: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मार्च तिमाही में 16,694.51 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ कमाया है। यह लाभ पिछले साल इसी तिमाही में 9,113.53 करोड़ रुपये था। इस प्रकार से एसबीआई का शुद्ध लाभ करीब 83.18 प्रतिशत बढ़ा है।
वहीं देश के इस सबसे बड़े बैंक की शुद्ध ब्याज आय पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 31,197 करोड़ रुपये के मुकाबले 40,392.50 करोड़ रुपये हो गई है। इस प्रकार से इसमें 29.5 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई है।
एसबीआई ने वित्त वर्ष 23 के लिए 11.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की सिफारिश की। बैंक ने कहा कि इस डिविडेंड का भुगतान 14 जून, 2023 को किया जाएगा। वहीं पूरे वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एसबीआई का शुद्ध लाभ 59 प्रतिशत बढ़कर 50,232.45 करोड़ रुपये हो गया।
मार्च 2023 तिमाही के दौरान एसबीआई की एसेट क्वालिटी में सुधार आया है। अक्टूबर-दिसंबर 2022 की पिछली तिमाही में बैंक का जीएनपीए 98.347 करोड़ रुपये से 7.5 प्रतिशत घटकर 90,927.8 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा शुद्ध एनपीए 23,484 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.6 प्रतिशत गिरकर 21,466.6 करोड़ रुपये रह गया है।

मार्च 2023 तिमाही के दौरान एसबीआई की एसेट क्वालिटी में सुधार आया है। अक्टूबर-दिसंबर 2022 की पिछली तिमाही में बैंक का जीएनपीए 98.347 करोड़ रुपये से 7.5 प्रतिशत घटकर 90,927.8 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा शुद्ध एनपीए 23,484 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.6 प्रतिशत गिरकर 21,466.6 करोड़ रुपये रह गया है।
इसके अलावा जनवरी-मार्च 2023 के दौरान बैंक का सकल एनपीए अनुपात गिरकर 2.78 प्रतिशत हो गया है। यह एक तिमाही पहले 3.14 प्रतिशत था। दिसंबर 2022 की तिमाही में इसका शुद्ध एनपीए अनुपात भी 0.77 प्रतिशत से घटकर 0.67 प्रतिशत रह गया।
वित्त वर्ष 2023 के लिए एसबीआइ का रिटर्न ऑन आसेट और रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) क्रमशः 0.96 प्रतिशत और 19.43 प्रतिशत हो गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications