नयी दिल्ली। देश का सबसे बड़े बैंक एसबीआई घर बैठे अपने खाताधारकों को ढेर सारी सुविधाएं देता है। अब बैंक ने अपने पेंशन पाने वाले ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। एसबीआई की इस नई सुविधा से पेंशन ग्राहकों को घर बैठे ढेर सारी सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि एसबीआई ने एसबीआई पेंशन सेवा नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है। एसबीआई की इस वेबसाइट का फायदा एसबीआई स्टाफ पेंशनर्स के अलावा बाकी सभी लोग ले सकते हैं। एसबीआई की नई वेबसाइट पेंशन खाताधारकों के लिए ही तैयार की गई है। एसबीआई के अनुसार इस वेबसाइट को ऑपरेट/इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। एसबीआई की नई सुविधा से 54 लाख पेंशन पाने वालों को फायदा होगा। वैसे भी एसबीआई पेंशन का भुगतान करने वाला देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सर्विस देना है।
ऐसे चेक करें डिटेल
एसबीआई से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी पेंशन से संबंधित डिटेल की तुरंत जांच कर सकते हैं। जैसेकि आपको पहली पेंशन पेमेंट और उसके बाद के भुगतानों की डिटेल आसानी से मिलेगी। रजिस्टर करने के लिए आपको बैंक की पेंशन वाली आधिकारिक वेबसाइट (https://www.pensionseva.sbi/) पर जाना होगा। इसके बाद वहां 5 कैरेक्टर की यूजर आईडी बनाएं और फिर अपना पेंशन अकाउंट नंबर दर्ज करें। इसके अलावा आपको अपनी जन्म तिथि भी दर्ज करनी होगी। फिर पेंशन देने वाले बैंक का ब्रांच कोड और रजिस्टर्ड मेल आईडी दर्ज करें। फिर नया पासवर्ड डालकर संभाल कर रखें। ऐसे आपका इस साइट पर अकाउंट बन जाएगा।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं :
इस वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं में शामिल हैं :
- एरियर्स कैल्कुलेशन शीट्स डाउनलोड करें
- पेंशन स्लिप / फॉर्म 16 डाउनलोड करें
- पेंशन प्रोफाइल डिटेल
- निवेश से संबंधित डिटेल
- लाइफ सर्टिफिकेट स्टेटस
- ट्रांजेक्शन डिटेल
अगर भूल पासवर्ड भूल जाए तो क्या करें
एक्टिवेशन के बाद आप अपनी रजिस्टर्ड आईडी / पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। हालांकि पेंशनरों को यूजर आईडी और पासवर्ड याद रखना चाहिए, क्योंकि लगातार तीन असफल लॉगइन प्रयासों के बाद उपयोगकर्ता का खाता ऑटोमैटिक रूप से लॉक हो जाएगा। अगर एसबीआई पेंशन सेवा सुविधा का लाभ उठाने वाले पेंशनभोगी अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो पंजीकरण के समय चुने गए प्रोफाइल प्रश्नों और उत्तरों का उपयोग करके इसे बदला किया जा सकता है। हालाँकि यदि कोई उपयोगकर्ता अपने पासवर्ड के साथ-साथ सुरक्षा प्रश्नों को भी भूल जाता है तो उसे पासवर्ड रीसेट करना होगा। इसके लिए "पासवर्ड रीसेट करें" का उपयोग एक नया पासवर्ड बनाने के लिए किया जा सकता है। एक अस्थायी पासवर्ड उपयोगकर्ता के पंजीकृत मेल आईडी पर भेजा जाएगा, जिसका उपयोग लॉग इन के लिए किया जा सकता है और अस्थायी पासवर्ड को बदलने के लिए एक नया पासवर्ड सेट करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications