SBI : भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट में 5 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) की वृद्धि की है।
एसबीआई के इस कदम से उधरकर्ताओं के लिए ईएमआई में इजाफा होगा। वृद्धि के साथ ईएमआई उन उधरकर्ताओं के लिए बढ़ जाएगी। जिन्होंने एमसीएलआर पर लोन लिया है न कि उन लोगों के लिए जिनके लोन अन्य बेंचमार्क से जुड़े हुए हैं।

भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक संशोधित एमसीएलआर दर 15 जुलाई से प्रभावी है। संशोधन के साथ ही 1 वर्ष का एमसीएलआर 8.50 फीसदी से बढ़कर 8.55 फीसदी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकतर लोन 1 वर्ष की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं।
ओवरनाइट एमसीएलआर दर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 7.95 प्रतिशत से 8 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि, 1 महीने के लिए एमसीएलआर दर 8.10 से 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है और 3 महीने के पीरियड के लिए एमसीएलआर दर को भी 8.10 से 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है।
अगर हम 6 महीने की एमसीएलआर दर की बात करें तो फिर यह 5 बीपीएस बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही 1 वर्ष का एमसीएलआर 0.5 बीपीएस बढ़कर 8.50 से 8.55 प्रतिशत हो गई है। वही, 2 वर्ष की 8.65 प्रतिशत और 3 वर्ष की 8.75 प्रतिशत हो गई है।
1 अक्टूबर 2019 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बैंकों को सिर्फ बाहरी बैंचमार्क जैसे आरबीआई की रेपो रेट या ट्रेजरी बिल उपज से जुड़ी ब्याज दर पर उधार देना होगा। इसके परिणाम स्वरूप बैंकों के द्वारा मौद्रिक नीति प्रसारण को गति मिली है।
मॉनेटरी ट्रांसमिशन पर लोन के बाहरी बेंचमार्क आधारित मूल्य निर्धारित शुरुआत का प्रभाव कई सारे सेक्टर में महसूस किया गया है। यहां तक की इसमें उन सेक्टर को भी एड किया गया है जो डायरेक्ट बेंचमार्क आधारित लोन मूल्य निर्धारण से जुड़े नहीं हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications