भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और एसबीआई कार्ड ने करोड़ों रेल यात्रियों के लिए नई पेशकश की है।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और एसबीआई कार्ड ने करोड़ों रेल यात्रियों के लिए नई पेशकश की है। जी हां आईआरसीटीसी ने एसबीआई कार्ड के साथ मिलकर नया को ब्रैंडेंड कॉन्टेक्टलैस क्रेडिट कार्ड रुपे प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। इसके साथ ग्राहक को कई फायदे मिलते हैं। जैसे कैश बैक, रिवॉर्ड पॉइंट और मुफ्त में लॉन्ज में ठहरने की सुविधा. केंद्र सरकार आने वाले साल में हर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सह-ब्रांड कार्ड से करवाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

10 फीसदी तक का कैशबैक
इस कार्ड से ग्राहकों की रेल टिकट बुक कराने पर ना सिर्फ अतिरिक्त बचत होगी। बल्कि यह खरीदारी, मनोरंजन इत्यादि पर भी उन्हें कई लाभ मिलेंगे। आईआरसीटीसी पर इस कार्ड से टिकट बुकिंग का भुगतान करने पर ग्राहकों को रेलवे की वातानुकूलित श्रेणियों प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एक्जीक्यूटिव चेयरकार, एसी चेयरकार के किराए में 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, टिकट बुक करने पर लगने वाला लेनदेन शुल्क भी माफ होगा। साथ में रेलवे स्टेशनों पर मौजूद प्रीमियम लाउंज में प्रत्येक तिमाही में एक बार मुफ्त प्रवेश का भी लाभ मिलेगा।
आईआरसीटीसी एसबीआई रुपे कार्ड की खासियत
irctc.co.in पर बुकिंग कराने पर AC1, AC2, AC3, AC, CC बुकिंग पर 10% मूल्य तक वापस होगा। आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से की गई बुकिंग पर 1% लेनदेन शुल्क की छूट मिलेगी। वहीं 350 सक्रियण बोनस पॉइंट मिलेंगे। ई-कॉमर्स साइटों पर जैसे कि BigBasket, OXXY, foodfortravel.in, Ajio पर छूट मिलेगी। मुफ्त टिकट बुकिंग कराने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रिवार्ड पॉइंट्स का यूज किया जा सकता है। जबकि कांटेक्टलेस कार्ड के तहत कर सकेंगे पेमेंट। 1% ईंधन सरचार्ज में मिलेगी छूट। इस कार्ड में एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते इस कार्ड को स्वाइप किए बिना ही संपर्क रहित भुगतान की सुविधा मिलती है। आम भाषा में ऐसे कार्ड को वाई-फाई कार्ड कहा जाता है। IRCTC SBI Platinum Card के लिए अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications