नयी दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बैंक में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए दिवाली का तोहफा लेकर आया है। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपनी ताजा जॉब नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बैंक परिवीक्षाधीन अधिकारी (प्रोबेशनरी ऑफिसर) या पीओ के पद पर भर्ती करेगा। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर यानी आज ही से शुरू है। आपके पास 4 दिसंबर तक आवेदन करने मौका है। इच्छुक लोग बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एसबीआई 31 दिसंबर, 2, 4 और 5 जनवरी को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदन से पहले जानिए कि एसबीआई पीओ के लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए।
कितनी लगेगी एप्लिकेशन फीस
एसबीआई पीओ 2020 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये होगा। वहीं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है। एसबीआई पीओ 2020 अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 31 दिसंबर 2020, 2 जनवरी, 4 और 5, 2021 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि एसबीआई ने 2000 पीओ भर्तियां निकाली हैं। इनमें से 200 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। नौकरी हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम्स, मेन, साक्षात्कार पास करने के बाद पूर्व-परीक्षा प्रशिक्षण से गुजरना होगा।
कितनी चाहिए शैक्षिक योग्यता
एसबीआई पीओ 2020 पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यदि आप स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं तो इस शर्त के साथ आवेदन कर सकते हैं कि अगर आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया गया तो आप 31 दिसंबर या उससे पहले स्नातक परीक्षा पास करने का प्रमाण पेश कर सकेंगे। यह प्रावधान इसलिए किया गया है क्योंकि कई संस्थानों के परिणाम महामारी के कारण लंबित थे।
कितनी चाहिए उम्र
आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 4 अप्रैल 2020 से की जाएगी। बताते चलें कि चयनित उम्मीदवारों को जॉइंनिंग के समय 2 लाख रुपये के बॉन्ड पर हस्ताक्षर करना होगा। बॉन्ड के अनुसार उम्मीदवारों को कम से कम तीन वर्षों के लिए बैंक में सेवा देनी होगी।
कितनी मिलेगी सैलेरी
चयनित उम्मीदवारों को चार एडवांस्ड इंक्रीमेंट के साथ 27,620 रुपये के मूल वेतन पर रखा जाएगा। वेतन 23,700 रु से 42,020 रु के ब्रैकेट में होगी। उम्मीदवारों को डीए, एचआरडी, सीसीए, और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications