नई दिल्ली, अक्टूबर 11। फेस्टिव सीजन चल रहा है और आपको इस दौरान रोज नये-नये ऑफर की डिटेल मिलेगी। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई के एक खास ऑफर की जानकारी देंगे। ये ऑफर है कैशबैक, जो बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मिलेगा। एसबीआई अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को 20 हजार रुपए तक का कैशबैक दे रहा है। ध्यान रहे कि यह ऑफर 31 दिसंबर तक चालू रहेगा। आगे जानते हैं कि इस ऑफर की पूरी डिटेल।
किस कंपनी के प्रोडक्ट पर मिलेगा कैशबैक
20 हजार रु तक का कैशबैक आपको हर तरह की शॉपिंग पर नहीं मिलेगा। बल्कि केवल एक ही कंपनी के चुनिंदा प्रोडक्ट्स को खरीदने पर कैशबैक दिया जाएगा। ये कंपनी है एलजी। आप एलजी के कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कैशबैक हासिल कर सकते हैं। अधिकतम कैशबैक 20 हजार रु है, जो प्रति कार्ड दिया जाएगा। एक और बात कि ऑफ़र केवल ईएमआई ट्रांजेक्शन पर वैलिड है।
यहां लें जरूरी जानकारी
देश भर के जिन स्टोरों पर इस ऑफर का फायदा लिया जा सकता है, उनकी लिस्ट आप इस लिंक (https://www.sbicard.com/sbi-card-en/assets/media/images/personal/offers/categories/shopping/lg-oct21/store-lg-oct21.pdf) पर चेक कर सकते हैं। वहीं जिन प्रोडक्ट्स पर आपको कैशबैक मिल सकता है, उसकी लिस्ट इस लिंक (https://www.sbicard.com/sbi-card-en/assets/media/images/personal/offers/categories/shopping/lg-oct21/product-lg-oct21.pdf) पर मिलेगी। बाकी जानकारी आप इस लिंक (https://www.sbicard.com/en/personal/offer/lg-oct21.page) पर ले सकते हैं।
किन कार्ड्स पर मिलेगा कैशबैक
कॉर्पोरेट कार्ड और पेटीएम एसबीआई क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर इस कैशबैक ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। अक्टूबर 2021 से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान प्रति कार्ड तीन बार कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है।
एयरटेल का कैशबैक ऑफर
एयरटेल ने भी कैशबैक ऑफर शुरू किया है। ग्राहक कंपनी के मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम के तहत 12000 रुपये तक के स्मार्टफोन पर 6000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। यानी आप 12000 रु तक का स्मार्टफोन खरीदेंगे तो आपको 6000 रु का कैशबैक मिलेगा। मगर इसके लिए आपको 36 महीने तक 249 रुपये या उससे अधिक की कीमत वाला रिचार्ज प्लान खरीदना होगा। इसके बाद ही पूरा कैशबैक मिलेगा।
दो बार में मिलेगा कैशबैक
ऑफर के तहत पहली किस्त 2000 रुपये की होगी, जो 18 महीने या 1.5 साल के बाद दी जाएगी। वहीं बाकी 4000 रुपये 36 महीने या तीन साल की अवधि के बाद दी जाएगी। यानी 36 महीनों बाद ही ग्राहक को 6000 रुपये का कैशबैक बेनेफिट मिलेगा। एयरटेल के अनुसार इस कार्यक्रम को चुनने वाले ग्राहक डैमेज के मामले में सर्विफाई द्वारा एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए भी पात्र होंगे। यानी यदि आपका फोन डैमेज होता है तो एक बार आपकी स्क्रीन फ्री में रिप्लेस होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications