घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है। बैंक ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है। बैंक ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने होम लोन पर 70 बेसिस प्वॉइंट्स (0.70 फीसदी) तक छूट का ऐलान किया है। होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट 6.70 फीसदी से शुरू हो रहा है।

31 मार्च तक लें छूट का फायदा
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के इस छूट का फायदा केवल 31 मार्च 2021 तक उठाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी लोन के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने ही लोन फाइनेंस करवा लें। इसके अलावा कस्टमर्स को प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट अलग से मिल रही है। इंट्रेस्ट रेट में कितनी छूट मिलेगी यह आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है।
महिलाओं को अलग से 5 बेसिस प्वॉइंट्स की छूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का होम लोन आपके सिबिल स्कोर से जुड़ा होता है। इंट्रेस्ट रेट 6.70 फीसदी से शुरू होता है जो 75 लाख तक के होम लोन पर लागू होता है। उससे ज्यादा होम लोन पर यह 6.75 फीसदी है। अगर योनो एप की मदद से अप्लाई करते हैं तो 5 बेसिस प्वॉइंट्स की छूट अलग से मिलेगी। 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे है। इस अवसर पर महिलाओं को 5 बेसिस प्वॉइंट्स की छूट अलग से दी जा रही है।
मिस्ड कॉल देकर पूरी जानकारी लें
अन्य बैंकों की तुलना में देखें तो एसबीआई का ब्याज दर बहुत कम है और ग्राहकों को आसानी से लोन भी प्राप्त हो जाता है। एसबीआई अपने कस्टमर के लिए कई श्रेणियों में होम लोन देता है। जैसे कि रेगुलर होम लोन प्लान, सरकारी कर्मचारियों के लिए एसबीआई प्रीविलेज होम लोन, सेना के जवानों के लिए एसबीआई शौर्य होम लोन, एसबीआई मैक्सगेन होम लोन, एसबीआई स्मार्ट होम, टॉप-अप लोन, एसबीआई एनआरआई होम लोन, बड़ी राशि के कर्ज लेने वालों के लिए एसबीआई फ्लेक्सीपे होम लोन और महिलाओं के लिए एसबीआई हर घर होम लोन आदि। लोन पाना हो तो तरीका भी आसान है क्योंकि बैंक ने मोबाइल नंबर 7208933140 दिया है जिस पर मिस्ड कॉल देकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एसबीआई ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा
एसबीआई ने जिस तरह से प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया है, इससे खरीदारों में उत्साह बढ़ेगा और वे प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहेंगे। प्रोसेसिंग फीस की माफी और बेहद कम रेट पर ब्याज दर निवेशकों को घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगा। प्रॉपर्टी रेट के गिरने, स्टांप ड्यूटी और सर्किल रेट के निचले स्तर पर जाने से लोग घर खरीदारी में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।
एसबीआई दे रहा है शानदार ऑफर
एसबीआई प्रोसेसिंग फीस माफ करके अपने कस्टमर्स को एक तरह से सुनहरा मौका दे रहा है ताकि लोग इसका भरपूर लाभ उठा सकें। इस काम में तेजी लाने के लिए पिछले हफ्ते एसबीआई ने शपूरजी पल्लोनजी रियल स्टेट कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया। एसबीआई और शपूरजी पल्लोनजी रियल स्टेट कंपनी के कस्टमर अब होम लोन को तेजी से प्रोसेस करा पाएंगे और होम लोन से जुड़ी एक साथ कई सुविधाएं ले पाएंगे। होम लोन से जुड़ी और भी कई ऐड स्कीम का वे बेहतर लाभ पाएंगे।
बैंक ने 5 लाख करोड़ रुपये का होम लोन बिजनेस किया पूरा
एसबीआई अक्सर सबसे कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन देता है जिससे होम लोन सेगमेंट में इस बैंक की 34 परसेंट की भागीदारी है। यानी कि बैंकों की ओर से दिए जाने वाले होम लोन में सबसे ज्यादा 34% अकेले एसबीआई देता है। एसबीआई के इस काम में दिसंबर 2020 में सबसे ज्यादा तेजी आई जब बैंक ने सोर्सिंग, लोन स्वीकृति, उसे वितरित करने और सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की गई। तब से एसबीआई ने इसे लगातार जारी रखे हुए है, तभी आम लोगों से लेकर सरकार तक को इस पर सबसे ज्यादा भरोसा है। इसका परिणाम है कि एसबीआई ने अभी हाल में 5 लाख करोड़ रुपये का होम लोन बिजनेस पूरा कर लिया। बैंक ने साल 2024 तक 7 लाख करोड़ का टारगेट सेट किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications