नई दिल्ली। अगर आप पेंशनर हैं और भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई से पेंशन लेते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। एसबीआई ने पेंशनर के लिए एक खास बेवसाइट लांच की है। इस बेवसाइट के माध्यम से घर बैठे पेंशनर ढेर सारी जानकारियां ले सकते हैं। इसके अलावा इस वेबसाइट पर लॉग इन कर लोग अपनी पेंशन संबंधी डिटेल्स को तुरंत चेक भी कर सकते हैं। एसबीआई देश में पेंशन बांटने वाला सबसे बड़ा बैंक है और यह देश में लगभग 54 लाख लोगों को पेंशनर्स को सेवाएं देता है। पेंशन प्रोसेसिंग के लिए बैंक ने सेंट्रल गवर्मेंट की एजेन्सीज (डिफेंस, रेलवे, पोस्टल, टेलिकॉम, सिविल), राज्य सरकार के विभागों और विभिन्न स्वायत्त संगठनों से गठजोड़ किया हुआ है। आइये जानते हैं कि इस बेवसाइट से क्या क्या फायदा उठाया जा सकता है।
जानिए कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी
एसबीआई की इस पेंशन सेवा वेबसाइट पर निम्नलिखत सेवाएं मिलेंगी
-कैलकुलेशन शीट्स को डाउनलोड करना
-पेंशन स्लिप/फॉर्म 16 की डाउनलोडिंग
-पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स
-निवेश संबंधी डिटेल्स
-लाइफ सर्टिफिकेट स्टेटस
-ट्रांजेक्शंस डिटेल्स
जानें कैसे करें इस पेंशन बेवसाइट पर रजिस्टर
एसबीआई में पेंशन अकाउंट रखने वाले पेंशनर्स को एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट का लाभ लेने के लिए खुद को पहले रजिस्टर करना होगा। इसके लिए सबसे पहले नीचे दिए बेवसाइट के लिंक को क्लिक करना होगा।
अब इस तरह करें रजिस्ट्रेशन
बेवसाइट खुलने के बाद आप निम्न तरीके से अपने को रजिस्टर कर सकते हैं।
-सबसे पहले टॉप पर दिए रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें
-न्यूनतम 5 कैरेक्टर वाली यूजर आईडी बनाएं
-अपना पेंशन अकाउंट नंबर डालें
-जन्मतिथि डालें
-पेंशन का भुगतान करने वाली बैंक ब्रांच का ब्रांच कोड डालें
-ब्रांच में रजिस्टर अपनी ईमेल आईडी डालें
-नया पासवर्ड डालकर उसे कन्फर्म करें
-2 प्रोफाइल प्रश्न चुनकर उसका जवाब दें और भविष्य में रेफरेंस के लिए इसे सेव करें
ऐसे करें अपना अकाउंट एक्टिव
-रजिस्ट्रेशन होने के बाद पेंशनर की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक मेल भेजा जाएगा -इसमें अकाउंट एक्टिवेशन के लिए एक लिंक होगा
-अकाउंट एक्टिव हो जाने पर पेंशनर रजिस्टर्ड आईडी व पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉग इन कर सकता है।
-लॉग इन के लगातार 3 असफल प्रयासों के बाद अकाउंट अपने आप लॉक हो जाएगा
एसबीआई से मिलती है पेंशन, तो ऐसे करें शिकायत
अगर पेंशनर SBI की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो वे SBI को निम्न माध्यमों से शिकायत कर सकते हैं-
-"UNHAPPY" लिखकर 8008202020 पर एसएमएस कर सकते हैं
-24×7 SBI कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 18004253800/1800112211/1800110009 या 080-26599990 पर कॉल कर सकते हैं.
-बैंक की वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं
-gm.customer@sbi.co.in या dgm.customer@sbi.co.in को ईमेल भेजकर भी शिकायत कर सकते हैं
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications