नयी दिल्ली। हाल ही में एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अपने खाते के साथ अपना मोबाइल और ईमेल अपडेट करवाने को कहा था। बैंक ने ग्राहकों को सभी लेन-देन की जानकारी रखने के लिए ऐसी घोषणा की थी। इसके अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर इन सुविधाओं से आपको तुरंत जानकारी भी मिल जाती है। एसबीआई ने ट्वीट के जरिये अपने ग्राहकों से कहा था कि अगर आपने अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदली है तो बैंक रिकॉर्ड में इसे जल्दी से अपडेट करवा लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी और फ्रॉड से बचने तथा अपने खाते से जुड़ी सारी लेन-देन की जानकारी रखने के लिए आपके लिए नंबर और ईमेल अपडेट करवाना जरूरी है। एसबीआई के अनुसार मोबाइल नंबर/ईमेल अपडेट न करने पर ओटीपी, पिन एक्टिवेशन मैसेज, अकाउंट स्टेटमेंट और बैंक की तरफ से भेजी जाने वाली जरूरी जानकारी आप तक नहीं पहुँच पायेगी।
घर बैठे करें ऑनलाइन अपडेट
मोबाइल-ईमेल अपडेट के लिए आप बैंक ब्रांच जा सकते हैं। मगर यह काम घर बैठे भी हो जायेगा। इसके लिए एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग में लॉगइन करें और ‘माई अकाउंट्स एंड प्रोफाइल' में जायें। इसमें प्रोफाइल पर जाकर ‘माई अकाउंट्स एंड प्रोफाइल' चुनें और मोबाइल नंबर पर क्लिक करके नयी डिटेल दर्ज करें। आपके सामने मोबाइल नंबर अपडेट के 3 ऑप्शन होंगे। इनमें ओटीपी ऑप्शन में आपके नये और पुराने दोनों मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा। दूसरा एटीएम से इंटरनेट बैंकिंग रिक्वेस्ट अप्रूवल के माध्यम से और तीसरा सेंटर से संपर्क अप्रूवल के जरिए। इसमें आपको कॉन्टैक्ट सेंटर से कॉल आएगी।
ओटीपी ऑप्शन में क्या होगा
अगर आप ओटीपी चुनें हैं तो फिर बैंक में मौजूद आपके सारे अकाउंट दिखेंगे। आपको डेबिट/एटीएम कार्ड की मौजूदगी वाले खाते का चुनाव करना होगा और फिर प्रोसीड पर क्लिक करें। इसके बाद अगली स्क्रीन पर एटीएम कार्ड की डिटेल और कैप्चा दर्ज कर प्रोसीड पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर मोबाइल नंबर अपडेशन को लेकर एक मैसेज दिखेगा। नए और पुराने दोनों मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आयेगा, जिसमें एक्टिवेट नंबर अलग-अलग होंगे। आपको दोनों मैसेज में लिखे ACTIVATE से लेकर रेफरेंस नंबर तक को कॉपी करना है और उसे दोनों मोबाइल नंबर से 567676 पर भेजना है। इसके बाद आगे का प्रोसेस पूरा होगा।
ऐप के जरिये भी है ऑप्शन
- एसबीआई मोबाइल ऐप में लॉग इन करें।
- ‘माइ प्रोफाइल' में जायें और एडिट आइकन पर क्लिक करें।
- नये मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर क्लिक करें।
- नया मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी जनरेट करें। ओटीपी आपके पुराने नंबर पर आयेगा।
- आखिर में ओटीपी दर्ज कर ‘सबमिट' पर क्लिक कर दें।
यह भी पढ़ें - SBI का जीरो बैलेंस अकाउंट, जानिए फायदे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications