
SBI : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को कई सारी सुविधा देता है। अब एसबीआई ने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को वॉट्सऐप के माध्यम से पेंशन स्लिप भेजने की घोषणा की है। एसबीआई की तरफ से कहा गया है। कि यह जो नई सुविधा है। ग्राहकों के लिए बैंकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने का काम करेगी। अगर ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ लेना है, तो फिर उसके लिए ग्राहकों को बैंक के नम्बर पर केवल "हाई" लिखकर भेजना है। आज के समय में कई सारे बैंक और कंपनियां अपने कस्टमर्स की सुविधा के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारियों को मुहैया कराती हैं। एसबीआई ने भी इसी क्रम में वॉट्सऐप सेवा को शुरू कर दिया है। हालांकि, इस सेवा का अगर फायदा उठाना हैं, तो फिर ग्राहकों को सबसे पहले एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई की योनो ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। आइए जानते है इसकी सारी प्रोसेस।
इस तरह शुरू करें एसबीआई की व्हाट्सएप सेवा
अगर आप इस सेवा को शुरू करना चाहते है, तो फिर इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक के वॉट्सऐप नम्बर +919022690226 पर हाई लिखकर भेजना होगा। यह पर एक बार जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। उसके बाद आपको बैंक की तरफ से वॉट्सऐप पर मैसेज मिलना शुरू हो जाएगा। यह पर आपको कई सारी सुविधा मिलती है। यह पर आपको पूछे गए ऑप्शन में से बैंक बैलेंस के बारे में पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप में से पेंशन स्लिप के ऑप्शन को चुनें। आपको इसके बाद जिस भी महीने की स्लिप चाहिए। आप उस महीने की स्लिप के बारे बताएं। यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी होती है। आपको व्हाट्सएप पर स्लिप मिल जायेगी।
अब मिनी स्टेटमेंट और बैंक बैलेंस भी व्हाट्सएप पर
अब एसबीआई अपने बैंक के ग्राहकों को बैंक बैलेंस को व्हाट्सएप के माध्यम से चेक करने की सुविधा दे रहा है। इतना ही नहीं आप मिनी स्टेटमेंट के लिए भी रिक्वेस्ट भेज सकते सकते हैं। हालांकि अगर व्हाट्सएप पर बैंकिंग सुविधा का फायदा लेना है, तो फिर इसके लिए ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इस तरह रजिस्ट्रेशन करें इंटरनेट बैंकिंग के जरिए
इसके लिए सबसे पहले एसबीआई ऑनलाइन में साइन इन करें। इसके बाद आपको सबसे पहले अनुरोध और पूछताछ के विकल्प पर जाएं। इसके बाद आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक खाता नंबर का चयन करें। यह पर आप नॉमिनी की जानकारी भरकर सब्मिट कर दें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications