नयी दिल्ली। इस समय देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने खाताधारकों को 7 तरह के एटीएम-सह-डेबिट कार्ड ऑफर करता है। पहली जुलाई से एसबीआई ने अपने एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार एसबीआई अपने नियमित बचत खाताधारकों को एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है। इसके अधिक लेन-देन करने पर ग्राहकों से प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर शुल्क लिया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे इन सातों कार्ड्स के बारे में। साथ ही जानेंगे कि इन अलग-अलग कार्ड्स में ग्राहकों को रोजाना कितना कैश निकालने की सुविधा मिलती है।
किस कार्ड पर कितनी लिमिट
एसबीआई क्लासिक एंड मेस्ट्रो डेबिट कार्ड से आप एक दिन में अधिकतम 20,000 रु तक निकाल सकते हैं। वहीं एसबीआई ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के लिए ये लिमिट 40,000 रु और एसबीआई गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड पर ये लिमिट 50,000 रु है। इसके अलावा एसबीआई प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड में ग्राहकों को रोज 1,00,000 रु तक निकालने की सुविधा मिलती है। एसबीआई इनटच टैप एंड गो डेबिट कार्ड से भी रोजाना 40,000 रु तक निकाले जा सकते हैं। वहीं एसबीआई मुंबई मेट्रो कॉम्बो कार्ड के लिए ये लिमिट 40,000 रु और एसबीआई माय कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड 40,000 रु है।
कितना लिया जाता है शुल्क
एसबीआई क्लासिक डेबिट कार्ड पर मेंटेनेंस चार्ज के रूप मेंसालाना 125 रुपये और जीएसटी लिया जाता है। कार्ड बदलवाने पर आपको 300 रु देने होंगे। एसबीआई ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड पर सालाना शुल्क 175 रु लगता है। वहीं बैंक के गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड को जारी करने पर 100 रु देने होते हैं, जबकि इसका सालाना मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये होता है। एसबीआई प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड को 100 रु में जारी किया जाता है। इसका भी सालाना मेंटेनेंस चार्ज 175 रुपये ही है। एसबीआई इनटच टैप एंड गो डेबिट कार्ड का सालाना मेंटनेंस शुल्क 175 रुपये है। एसबीआई मुंबई मेट्रो कॉम्बो कार्ड लेने के लिए 100 रु देने होते हैं। इस मेट्रो कार्ड में आपको 50 रु मिलेंगे। सालाना मेंटेनेंस शुल्क आपसे 175 रुपये लिया जाएगा। आखिर में एसबीआई माय कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड है, जिसे जारी करने के लिए 250 रु चुकाने पड़ेंगे। इसका मेंटेनेंस शुल्क 175 रुपये है।
इसलिए होती है ओटीपी की जरूरत
10,000 रुपये या इससे अधिक कैश निकालने के लिए एसबीआई डेबिट कार्डधारकों को अब हर बार अपने डेबिट कार्ड पिन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से ये सर्विस रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच उपलब्ध है। एसबीआई के मुताबिक इससे एटीएम कैश निकासी में सुरक्षा और बेहतर होगी।
कैसे करें ओटीपी का इस्तेमाल
एसबीआई के एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी की जरूरत होगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ये ओटीपी सिर्फ एक लेन-देन के लिए होगा। जब आप पैसा लेना चाहेंगे तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी का स्पेस दिखेगा। आपको कैश हासिल करने के लिए यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना होगा। इससे एसबीआई ग्राहक अनधिकृत एटीएम लेन-देन से सुरक्षित रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications