एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस हिट हुई है। इस बात की जानकारी बैंक ने एक ट्वीट के जरिए दी है।
नई दिल्ली: एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस हिट हुई है। इस बात की जानकारी बैंक ने एक ट्वीट के जरिए दी है। बैंक ने ट्वीट के जरिए बताया कि कनेक्टिविटी इश्यू के कारण कोर बैंकिंग सिस्टम में देरी हो रही है। हालांकि एटीएम और पीओएस मशीनें प्रभावित नहीं हैं।

एसबीआई के देशभर में बैंक के 22,000 से अधिक ब्रांच
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की देशभर में 22 हजार से ज्यादा ब्रांच हैं। एसबीआई की मौजूदगी 30 से ज्यादा देशों में है। एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।
एटीएम कर रहे हैं काम
बता दें कि बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ बनें रहें। जल्द ही सामान्य सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। बैंक ने बताया कि कनेक्टिविटी इशू के कारण ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज को यूज करने में दिक्कत आ रही है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी कि आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और कार्ड से शॉपिंग कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके अपने ग्राहकों से कहा है कि उसे असुविधा के लिए खेद है और ग्राहक थोड़ा सहयोग करें। एसबीआई ने आगे कहा कि सेवाओं को दोपहर से पहले बहाल कर दिया जाएगा। कई एसबीआई ग्राहकों ने ग्लिच के बारे में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सूचित किया है। एसबीआई के योनो ऐप उपयोगकर्ता भी ऐप के जरिए अपने खातों को यूज करने असमर्थ हैं।
दूसरी तरफ एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि बैंक को ट्विटर पर पोस्ट करने के बजाय यह महत्वपूर्ण नोटिस सभी ग्राहकों को एसएमएस के जरिए भेजा जाना चाहिए था। जबकि एक अन्य उपयोगकर्ता ने बताया कि वे ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट और यूपीआई का उपयोग कल से ही नहीं कर पा रहे हैं। कल से ही एसबीआई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications